भोपाल के दो बदमाश गिरफ्तार, जबलपुर में फिल्मी स्टाइल में लूटे थे 2 लाख के गहने

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
भोपाल के दो बदमाश गिरफ्तार, जबलपुर में फिल्मी स्टाइल में लूटे थे 2 लाख के गहने

जबलपुर (ओपी नेमा). पुलिस ने जबलपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शातिर लुटेरे भोपाल के रहने वाले हैं। ये अपनी इरानी गैंग के सदस्यों के साथ जबलपुर में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों ने कुछ दिन पहले चरगवां थाना क्षेत्र में महिमा ज्वेलर्स में फिल्मी तरीके से 2 लाख रुपए के गहने लूट थे। पुलिस ने पूछताछ करते हुए उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।





भोपाल के निशांतपुरा इलाके के बदमाश: चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी एवं उनके सभी साथी भोपाल के निशांतपुरा थाना क्षेत्र के ईरानी गिरोह के सक्रिय बदमाश हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने चरगवां के अलावा शाहपुरा बेलखेड़ा और मझौली में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया। वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंग के पांच आरोपी अभी फरार है।





फिल्मी स्टाइल में की थी लूट: पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी को महिमा ज्वेलर्स के यहां लूट की वारदात हुई थी। सुबह पल्सर गाड़ी MP 04 VC 9850 से आए थे। दोनों लड़के रोड पर खड़े थे। इसके बाद एक गाड़ी से दो लड़के दुकान पर आए। उन्होंने दुकान पर सोने के झुमके और टापिस दिखाने के लिए कहा। इसके बाद 6 जोड़ी सोने की झुमकी और टापिस लेकर दुकान से भाग गए। आरोपियों ने हनी सिंह स्टाइल में कटिंग करा रखी थी। कार से आरोपियों को पीछा किया गया लेकिन वह फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी मोहसीन (30) निशांतपुरा कॉलोनी में रहता है। जबकि दूसरी आरोपी मुस्तफा (23) हाउसिंग बोर्ड करोल बाग में रहता है। 



 



Jewellery Jabalpur Bhopal क्राइम jewellery booty इरानी गैंग लूट जबलपुर booty robbery भोपाल