/sootr/media/post_banners/b8f845ae7cdb3fb66c3c298d2c07f09bfb89dbf7b30bc433d1fe0c17400b569d.jpeg)
UJJAIN. एमपी बीजेपी (MP BJP) के युवा मोर्चा ने अपनी पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। बीते दिनों पार्टी ने सभी पदाधिकारियों (Office bearers) को भोपाल (Bhopal) स्थित प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिया था। ये सभी बीजेपी युवा मोर्चा के सक्रिय नेता हैं। दरअसल ये कार्रवाई उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुए विवाद के कारण हुई है। बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का मंदिर परिसर में पुलिस और पुजारियों से विवाद हो गया था।
महाकाल मंदिर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच में विवाद, जमकर चले लात घूंसे, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दर्शन करवाने के दौरान हुआ था विवाद। @collectorUJN@CommissionerUJNpic.twitter.com/47aobXZDVj
— TheSootr (@TheSootr) August 10, 2022
इन पर हुई कार्रवाई
- अमय शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, उज्जैन नगर
प्रदेश अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उक्त घटना के लिए मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि उन सभी कार्यकर्ताओं को आईडेंटिफाई करके उन्हें नोटिस दिया गया था। उनका जवाब आने के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वो की जाएगी। मंदिर की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
यह है पूरा मामला
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य (सांसद) और प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार (Vaibhav Pawar) 10 अगस्त को उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। सावन का महीना होने की वजह से मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे थे। यहां पर नंदीहाल और गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। महाकाल मंदिर समिति की ओर से नियमों का पालन कराने के लिए बड़ी संख्या में निजी सुरक्षाकर्मी और मंदिर समिति के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। जैसे ही बीजेवाईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे, वैसे ही कई कार्यकर्ता नंदीहाल में प्रवेश को लेकर समिति के कर्मचारियों से भिड़ गए थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, मगर बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यकर्ता नंदीहाल में घुस गए थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।