उज्जैन में रिटायर्ड अधिकारी ने 46 साल छोटी महिला से शादी रचाई, दोनों सिंगल थे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
उज्जैन में रिटायर्ड अधिकारी ने 46 साल छोटी महिला से शादी रचाई, दोनों सिंगल थे

उज्जैन. लोकनिर्माण विभाग (PWD) के 82 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने 4 मार्च को 46 साल छोटी विधवा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। एसपी जोशी (82) PWD में सेक्शन हेड थे। उनके पत्नी-बच्चे नहीं थे। 1999 में रिटायर होने के बाद से वे अकेले रह रहे थे। वहीं, विभा जोशी (36) गृहिणी हैं और पति की मौत के बाद 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती हैं। दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने का फैसला लिया।





एडीएम के सामने बाकायदा शादी: 4 मार्च को विभा अपने रिश्तेदार और एसपी जोशी अकेले कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों ने एडीएम संतोष टैगोर के सामने कोर्ट मैरिज की। शादी का पता चलते ही एडीएम ऑफिस पर काफी लोग जुट गए। इस पर विभा और जोशी नाराज हो गए। एडीएम टैगोर ने कहा कि दोनों ने बाकायदा आवेदन दिया था और परिजन के साथ मौजूद होकर शादी की है।





पेंशन का सहारा: एसपी जोशी ने कहा कि उनका दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा है। उसकी स्थिति देखकर शादी का निर्णय लिया, ना कि खुद के सुख के लिए। विभा ने कहा कि वे सहारे के लिए शादी कर रही है। लोगों के फोटो-वीडियो बनाते को लेकर कहा कि मनोरंजन का साधन ना बनाएं। परेशान किया तो खुदकुशी कर लूंगी।



 



विधवा महिला मध्य प्रदेश रिटायर्ड अधिकारी ADM Indore Widow woman MP शादी Marriage Pensioner Retired Officer Ujjain पेंशनर एडीएम उज्जैन