उज्जैन: शादी से पहले भागा दूल्हा, इंतजार करती रह गई दुल्हन, क्या ये है वजह

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
उज्जैन: शादी से पहले भागा दूल्हा, इंतजार करती रह गई दुल्हन, क्या ये है वजह

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बामोरा गांव में उस वक्त बवाल हो गया जब यहां बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हा गायब हो गया। उधर दुल्हन के घरवाले बारात का इंतजार ही करते रह गए। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शादी के पहले 25 लाख नगद और कार की डिमांड की थी।



25 लाख और कार की डिमांड की थी: बताया जा रहा है कि महेंद्र कुमार सिंदल की बेटी काजल की शादी भोपाल के रहने वाले अजय पलासिया के साथ तय हुई थी। अजय बीएसएनएल देवास में इंजीनियर है। वधू पक्ष बारात का इंतजार कर रहा था। तभी खबर लगी कि भोपाल से आने वाली बारात नहीं आएगी। इधर भोपाल में भी अफरा-तफरी के माहौल के बीच दूल्हे की खोजबीन शुरू हुई। जब काफी देर तक दूल्हा नहीं मिला तो भोपाल के थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।



दूसरी लड़की के साथ भागने का शक: दूल्हे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस वजह से यह भी नहीं मालूम चल पा रहा है कि वह किन वजहों से शादी छोड़कर भागा था। दुल्हन के पिता ने बताया कि 2021 में दोनों की सगाई की थी। पिता के मुताबिक एक बार अजय ने हंसते हुए उनसे कहा था कि 25 लाख और कार शादी में तैयार रखना नहीं तो बारात नहीं आएगी। वहीं मामले में एक ओर पहलू सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा किसी और लड़की के साथ भाग गया है। 


groom बामोरा गांव Marriage दूल्हा भागा बारात शादी में धोखा mp crime CHL cheater groom bamora village Ujjain bride waiting