उमरिया के चांदिया में प्रदर्शनकारी महिला पर भड़के कलेक्टर, बोले-जो करना है करो, पुलिस से कहा-दूर करो इसे

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
उमरिया के चांदिया में प्रदर्शनकारी महिला पर भड़के कलेक्टर, बोले-जो करना है करो, पुलिस से कहा-दूर करो इसे

UMARIA. उमरिया के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव चांदिया में एक प्रदर्शनकारी महिला पर भड़क गए। कलेक्टर ने महिला को बुरी तरह दुत्कारा। उनके गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चांदिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। शोर-शराबे के बीच प्रदर्शनकारी महिला अपनी समस्याएं कलेक्टर को बताने आई। कलेक्टर ने महिला से कहा कि आपने धारा-144 का उल्लंघन किया है लेकिन महिला बोली उन्होंने ऐसा नहीं किया है। महिला ने कहा आप संबंधित अधिकारी को बुलाइए। इस पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भड़क गए उन्होंने कहा अधिकारी नहीं आएगा, जो करना है करो। इसके बाद कलेक्टर ने पुलिस से कहा कि इसे दूर करो।




— TheSootr (@TheSootr) September 20, 2022



जनता के सेवक जनता के साथ कर रहे अभद्रता



मध्यप्रदेश में अधिकारी जनता के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। जिन अधिकारियों को जनता की सेवा करनी चाहिए वे ही जनता को आंख दिखाते नजर आते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी को सस्पेंड किया है। उन्होंने पॉलिटेक्निक के छात्र को अपशब्द कहे थे। सीएम शिवराज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अपशब्द कहने वालों को मैं किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता।


MP News मध्यप्रदेश की खबरें कलेक्टर को महिला पर आया गुस्सा उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भड़के उमरिया कलेक्टर का वीडियो वायरल Umaria collector Sanjeev Srivastava angry Umaria collector angry Umaria collector video viral
Advertisment