खंडवा में वीडी शर्मा के बोल, MP कांग्रेस केवल ट्विटर कांग्रेस, चीतों को गंभीरता से लाए, लंपी की रोकथाम पर चल रहा काम

author-image
Rehan Shekh
एडिट
New Update
खंडवा में वीडी शर्मा के बोल, MP कांग्रेस केवल ट्विटर कांग्रेस, चीतों को गंभीरता से लाए, लंपी की रोकथाम पर चल रहा काम

KHANDWA. नगर निकाय चुनाव प्रचार पर खंडवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अब ट्विटर कांग्रेस बन गई है। उन्होंने कहा कि 17 महीने की सरकार में कमलनाथ ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया। जिनसे मध्य प्रदेश की जनता को फायदा होता था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कश्मीर में धारा 370 का जनक कौन है? कश्मीर में धारा 370 किसने लगाई थी? आज जो लोग यह यात्रा लेकर के निकले हैं, वह इस बात का जवाब दें। शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने देशभर में ED, CBI, IT के छापों के लेकर कहा कि जिन्होंने गलत नहीं किया उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। जो गलत कर रहे हैं, वही चिल्ला रहे हैं। 



कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले शर्मा



बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खंडवा जिले के पुनासा और हरसूद में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर दौरे पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने प्रदेश के सभी नगर निकायों में बीजेपी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने धरातल पर काम किया है और जनता अच्छे से जानती है कि 15 महीने में मध्यप्रदेश की क्या हालत हुई थी। लंबी वायरस को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा मध्य प्रदेश की सरकार इस बीमारी को लेकर गंभीर है और लगातार गोवंश को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। 


वीडी शर्मा का खंडवा दौरा MP Congress only Twitter Congress VD Sharma targets Kamal Nath VD Sharma visits Khandwa MP कांग्रेस केवल ट्विटर कांग्रेस वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर साधा निशाना