Shivpuri: शादी की सालगिरह पर पत्नी को गिफ्ट में मिली सौतन, पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन देकर अपने पति के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

author-image
Manoj Bhargava
एडिट
New Update
Shivpuri: शादी की सालगिरह पर पत्नी को गिफ्ट में मिली सौतन, पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन देकर अपने पति के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Shivpuri. मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को शादी की सालगिरह पर गिफ्ट के रूप में सौतन मिली। यहां एक महिला एसपी ऑफिस (SP Office) पहुंची और उसने न्याय की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस को बताया कि 10 जून 2021 को उसकी शादी वीपी सिंह जाटव (VP Singh Jatav) नाम के युवक से हुई थी लेकिन वीपी सिंह जाटव ने 10 जून 2022 को दूसरी शादी कर ली। महिला का कहना है कि पति ने प्यार के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए थे। फिर शादी से मुकरा तो रेप की एफआईआर (FIR)  की। केस से बचने के लिए उसने मुझसे शादी की। ये मामला सिरसौद थाना (Sirsaud Police Station) क्षेत्र का है। 



महिला के साथ की मारपीट



पीड़िता ने बताया कि हम दोनों ने एक साल पहले ही शादी की थी। शादी के बाद मुझे चिकनपॉक्स (Chickenpox) हो गया था। जब पीड़िता बीमारी से लड़ रही थी तभी मौका पाकर पति ने घरवालों की सहमति से दूसरी शादी कर ली। जब ये बात पीड़िता को पता चली तो उसने विरोध किया। पति ने पीड़िता को अनसुना कर उसके साथ मारपीट की।



दोनों में विवाद पुराना



जानकारी के अनुसार 2018 में दोनों की शादी करने के लिए दोनों के परिवारों में बातचीत हुई थी लेकिन दहेज के चलते बात टूट गई। इसके बाद वीपी सिंह जाटव ने लड़की से फोन पर बात की और कई बार मिलने के लिए कहा। दोनों मिले बातचीत हुई। दोनों बार-बार मिलने लगे। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। वीपी ने लड़की को शादी का वादा दिया। वीपी ने अपने घरवालों से पढ़ाई का बोलकर शिवपुरी में किराए से कमरा लिया और वहां पर रहने लगा। जब वीपी शिवपुरी में किराए के कमरे में रहता था, तब लड़की को कई बार कमरे पर बुलाता था। इसी दौरान दोनों में कई बार शारीरिक संबंध बने।



लड़की ने वीपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस किया



पीड़िता का कहना है कि साल 2019 में जब वीपी ने शादी का वादा तोड़ा तो उसने पुलिस में वीपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर दिया। 10 जून 2021 को दोनों परिवार ने रजामंदी कर दोनों की शादी करा दी। साल भर दोनों अच्छे से रहे लेकिन अचानक वीपी ने दूसरी शादी कर ली।


रेप केस चिकनपॉक्स सिरसौद थाना वीपी सिंह जाटव Chickenpox Sirsaud Police Station shivpuri VP Singh Jatav FIR rape case second marriage एसपी ऑफिस दूसरी शादी एफआईआर शिवपुरी sp office