GWALIOR : बहुत ही शर्मनाक,पिता ने अपनी ही नौ साल की बेटी से किया दुष्कृत्य

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : बहुत ही शर्मनाक,पिता ने अपनी ही नौ साल की बेटी से किया दुष्कृत्य

GWALIOR.  ग्वालियर में एक हृदय विदारक और शर्मनाक अमानवीय घटना घटित हुई । एक 9 साल की अबोध  मासूम से उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया है। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी। उसकी मां पिता से झगड़े के बाद नाराज होकर चली गई थी। सुबह लौटी तो बेटी ने पूरी बात बताई। जिसके बाद मां के पैरो तले जमीन खिसक गई। मां, बेटी को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।







मां शिकायत करने गई तब हुई हरकत







सीएसपी बहोड़ापुर प्रमोद शाक्य ने बताया कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र  के  9 वर्षीय मासूम अपने मां-पिता के साथ वहां रहती है। उसका पिता कारपेंटर है। एक दिन पहले की बात है। मासूम के मां-पिता में किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाबालिग की मां पति से नाराज होकर 9 साल की बच्ची को घर छोड़ कर अपनी मां के घर चली गई थी। बेटी घर पर अकेली थी और कुछ देर बाद पिता नशे में घर लौटा तो बेटी को ही अपनी गंदी मानसिकता का शिकार बना लिया। उसने बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। साथ ही उसे धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। लड़की सहम गई। मां शाम घर वापस लौटी तो बच्ची को डरी सहमी और चुप देखा। मां को शक हुआ तो बच्ची से इस बारे में पूछा तो बच्ची ने अपनी मां को पिता द्वारा उसके साथ किए वहशीपन की सारी हकीकत बता दी। मामला पता चलते ही बच्ची को लेकर मां बहोड़ापुर थाने जा पहुंची। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।



Gwalior ग्वालियर case registered police पुलिस मामला दर्ज rape दुष्कर्म shameful mentality शर्मनाक मानसिकता