/sootr/media/post_banners/8724fff452b1d38d7dea62ebc73f8e5ac3acc7b5cf8d4038a9edef1a243806f1.jpeg)
भोपाल. मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस (Madhya Pradesh Mahila Congress) अध्यक्ष (President) पद की कमान विभा पटेल (Vibha Patel) को सौंपी गई है। विभा पटेल को अर्चना जायसवाल (Archana Jaiswal) की जगह नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (General Secretary) केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) की तरफ से यह जानकारी दी गई है। एमपी कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले एमपी महिला कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करते हुए अर्चना जायसवाल को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अब उनकी जगह पर विभा पटेल की नियुक्ति की गई है।
#Breakint
विभा पटेल #मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं। @OfficeOfKNath@digvijaya_28@INCMP@MahilaCongress@MpPMC@BJP4MPpic.twitter.com/PsIQ4utkyj
— TheSootr (@TheSootr) March 2, 2022
विभा पटेल कौन हैं: विभा पटेल की गिनती मध्य प्रदेश की वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेताओं में होती है। वह राजधानी भोपाल की पूर्व महापौर भी रह चुकी हैं। इसके पहले भी कांग्रेस में वह कई पदों पर रह चुकी हैं। अर्चना जायसवाल के पद से हटने के बाद से ही उनके नाम की चर्चा चल रही थी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती विभा पटेल जी को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
―कांग्रेस परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
"मंगलकामनाएँ" pic.twitter.com/8WId0h5oZl
— MP Congress (@INCMP) March 2, 2022
उपाध्यक्ष बने रहेंगे: महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। लेकिन पार्टी ने चार उपाध्यक्ष बनाए रखे थे। नूरी खान, कविता पांडेय, जमना मरावी और रश्मि पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की आइटी सेल, लीगल सेल, सोशल मीडिया और महिला उत्पीड़न निवारण सेल का भी गठन किया गया था।