वीडियो वायरल: महिला और गुंडों ने मिलकर मंदिर के पुजारी को जमकर पीटा

author-image
एडिट
New Update
वीडियो वायरल: महिला और गुंडों ने मिलकर मंदिर के पुजारी को जमकर पीटा

जबलपुर. जबलपुर (Jabalpur) के तिलवारा इलाके में मंदिर (temple) के पुजारी (priest) को एक महिला ने और उसके साथ आए गुंडों ने जमकर पीटा है। महिला आपराधिक प्रवृत्ति की बताई जा रही है। विवाद मंदिर की दान पेटी में आने वाले दान के पैसों के बंटवारे से शुरू हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है। बीच सड़क पर महिला ने पुजारी मनमोहन दुबे को इस कदर पीटा की पंडित बेदम हो गया। गुंडों के साथ मिलकर महिला ने पुजारी मनमोहन दुबे (Manmohan Dubey) की गर्दन पर पैर रखकर मारपीट (assault) की है। इससे भी जब उसका जी नहीं भरा, तो पंडित के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। दिन दहाड़े सड़क पर हुई इस बेरहम मारपीट को देखने बड़ी तादाद में तमाशबीन भी जुटे, लेकिन किसी ने बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई।

क्या है, पूरा मामला

पंडित के साथ दिनदहाड़े हुई, इस बेरहम मारपीट का बकायदा वीडियो भी बनाया गया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पिटने वाले पंडित की पहचान तिलवारा के समीप रहने वाले मनमोहन दुबे के रूप में की है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला शालिनी सिंह (Shalini Singh) सहित उसके 5 गुंडों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है।

महिला का आरोप

आरोपी महिला शालिनी सिंह ने पुलिस को गुमराह करने की भी जमकर कोशिश की है। उसने आरोप लगाया है कि वह अपने पड़ोसी की 5 वर्षीय बेटी के साथ जा रही थी। तभी पंडित मनमोहन दुबे ने मासूम के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जबकि पुलिस की पड़ताल में इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं। शहर के यादव कॉलोनी में रहने वाली महिला शालिनी सिंह अपराधिक प्रवृति की है। और उसके खिलाफ शहर के कई थानों में अड़ीबाजी, जुआ फड़ चलाने सहित कई अपराध पहले से ही दर्ज़ हैं। यह वीडियो दशहरा के आसपास की बताई जा रही है।

Jabalpur Shalini Singh Temple Manmohan Dubey priest assault