मुरैना में शादी समारोह में बार बालाएं नाचती रहीं, लगातार हवाई फायर करते रहे लोग

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मुरैना में शादी समारोह में बार बालाएं नाचती रहीं, लगातार हवाई फायर करते रहे लोग

गिर्राज शर्मा, Morena. मुरैना में लोगों को पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के वीडियो से तो यही साबित होता है। वायरल वीडियो में एक शादी समारोह में बार बालाएं नाच रही हैं और एक शख्स लगातार हवाई फायरिंग करता है। इतनी भीड़ में उस शख्स को इतना भी डर नहीं लगा कि किसी की जान भी जा सकती थी। शख्स एक के बाद एक लगातार गोलियां चलाता रहा। भीड़ में बैठे कुछ लोगों ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की।







— TheSootr (@TheSootr) April 20, 2022





12 अप्रैल को हुई थी हर्ष फायरिंग





मुरैना के खिडोरा गांव में 12 अप्रैल को एक लगुन-फलदान के कार्यक्रम में महिला डांसर के स्टेज पर नाचने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। लोगों के बीच लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। महिला डांसर से बंदूक की नोंक पर अश्लील डांस कराया गया था। नीचे बैठे कुछ लोगों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की थी।





लाइसेंस निरस्त करेगा प्रशासन





सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद खुली और अब शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई है। प्रशासन का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।



viral Morena हर्ष फायरिंग MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP वीडियो wedding ceremony वायरल पुलिस firing मध्यप्रदेश मुरैना