MP-TET पेपर लीक पर ऑन्सर सीट की मुहर, वायरल स्क्रीनशॉट्स से मिले 30 प्रश्न

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
MP-TET पेपर लीक पर ऑन्सर सीट की मुहर, वायरल स्क्रीनशॉट्स से मिले 30 प्रश्न

भोपाल. व्यापमं का नाम बदलकर PEB यानी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कर दिया गया था। लेकिन व्यापमं के कारनामे नहीं बदले हैं। इसका खुलासा खुद PEB की तरफ से जारी रिस्पॉन्स शीट (ऑन्सर-की) कर रही है। दरअसल, PEB ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET एग्जाम आयोजित कराया था। 26 मार्च को पेपर खत्म हुआ, लेकिन इससे एक दिन पहले ही 25 मार्च को पेपर के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। इसके बाद TET एग्जाम में धांधली के आरोप लग रहे थे। लेकिन अब पीईबी ने जो ऑन्सर सीट जारी की है, उसमें खुलासा हुआ है कि पर्यावरण सेक्शन के 30 प्रश्न हूबहू वायरल स्क्रीनशॉट से मिल रहे हैं। इससे पहले 29 मार्च की ऑन्सर सीट पीईबी ने जारी की थी, लेकिन महज चार घंटे के बाद ही ऑन्सर सीट हटा ली गई।  



सीएम के OSD पर लगे थे आरोप: TET परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थी। इसमें करीब 10 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए। 26 मार्च को एग्जाम खत्म हुआ। 29 मार्च को PEB ने इस पूरी परीक्षा में आए प्रश्नपत्रों में पूछे गए प्रश्नों पर उम्मीदवारों से आपत्ति मांगी है। उम्मीदवारों ने आपत्ति के लिए टेस्ट का सेट डाउनलोड किया। इसके प्रश्न सोशल मीडिया पर लीक हुए पेपर से प्रश्न मिले। 30 प्रश्न ऐसे है, जो लीक हुए स्क्रीनशॉट से मिल रहे हैं। इन प्रश्नों के ऑप्शन भी एक जैसे हैं। हालांकि, क्रम में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। इस पूरी धांधली का खुलासा ग्वालियर के मदन मोहन नाम के उम्मीदवार ने किया था। इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने भी जमकर हंगामा किया था। कांग्रेस नेताओं ने सीएम के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम के खिलाफ पेपर लीक करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद ओएसडी ने कांग्रेस नेता केके मिश्रा, जयस के संयोजक और व्यापमं कांड के व्हीसल ब्लोअर आनंद राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 



ये प्रश्न वायरल स्क्रीनशॉट से मिले




  • प्रश्न क्रमांक 91: प्राथमिक से उच्च कक्षाओं के बच्चों के लिए सभी स्तरों पर EVS अधिगम की किस विधि का उपयोग किया जाता है?


  • प्रश्न क्रमांक 92: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  • प्रश्न क्रमांक 93: राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला को औपचारिक रूप से किस वर्ष खोला गया था?

  • प्रश्न क्रमांक 94: निम्नलिखित में से कौन सा एक लक्ष्य उन्मुख रचनात्मक तरीका है जिसमें...

  • प्रश्न क्रमांक 95: किस देश में सबसे अधिक एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं?

  • प्रश्न क्रमांक 96: निम्नलिखित में से कौन सी बीज क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा की गई नीतिगत पहल नहीं है?

  • प्रश्न क्रमांक 97: निम्नलिखित में से कौन सा कथन मिट्टी के ढीलेपन के बारे में गलत है?

  • प्रश्न क्रमांक 98: निम्नलिखित में से कौन सा भूतलीय उपग्रह प्रमोचक रॉकेट मार्क II (GSLV मार्क II) प्रक्षेपण सफल रहा?

  • प्रश्न क्रमांक 99: जॉन बरनबास को निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस योगदान के लिए जाना जाता है?

  • प्रश्न क्रमांक 100: प्रत्यक्ष अपवाह की अनुपस्थिति में एक धारा के सतत प्रवाह को कहा जाता है :

  • प्रश्न क्रमांक 101: छात्रों में पर्यावरण अध्ययन का सर्वाधिक ज्ञान कराया जा सकता है।

  • प्रश्न क्रमांक 103: 'नगरीकरण' शब्द का प्रतिपादन किसने किया?

  • प्रश्न क्रमांक 104: घर में अनाज के भंडारण के लिए किन पत्तों का उपयोग किया जाता है?

  • प्रश्न क्रमांक 105: शिक्षण अधिक प्रभावी होगा यदि शिक्षक?

  • प्रश्न क्रमांक 106: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का ब्रांड नाम बाजार में _____ के रूप में लोकप्रिय है।

  • प्रश्न क्रमांक 107: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

  • प्रश्न क्रमांक 108: राष्ट्रीय वायु मंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (NARL) किस राज्य में स्थित है?

  • प्रश्न क्रमांक 109: निम्नलिखित में से कौन भारत में सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है?

  • प्रश्न क्रमांक 110: वे पक्षी जो जलवायु परिवर्तन के कारण हर साल एक विशेष समय के दौरान दूसरी भूमि पर पहुंचने के लिए अपने प्राकृतिक आवास में मौसम बहुत ठंडा और दुर्गम हो जाता है, क्या कहलाते हैं ?

  • प्रश्न क्रमांक 111: मूल्यांकन और आकलन में मुख्य अंतर यह है कि...

  • प्रश्न क्रमांक 112: दूसरा सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप "द अरेसिबो" कब ढह गया था?

  • प्रश्न क्रमांक 113: मानव जनसंख्या वृद्धि क्रम का अध्ययन तथा भविष्य की वृद्धि का अनुमान लगाने को कहते हैं?

  • प्रश्न क्रमांक 114: किस वर्ष में डॉ भाभा द्वारा परमाणु ऊर्जा संस्थान ट्रॉम्बे (AEET) की शुरूआत हुई?

  • प्रश्न क्रमांक 115: इसरो इनर्शियल सिस्टम यूनिट (IISU) कहाँ स्थित है?

  • प्रश्न क्रमांक 116: लाल डेटा डे बुक में किस से संबंधित डेटा डे होता है?

  • प्रश्न क्रमांक 117: स्थानिक प्रजातियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

  • प्रश्न क्रमांक 118: एस्केरिस संक्रमण किसके द्वारा फैलता है?

  • प्रश्न क्रमांक 119: जॉब चारनॉक ने व्यापारिक चौकी स्थापित करने के लिए हुगली नदी के किनारे तीन गांवों (कोलिकाता, गोविंदपुर सुतानुति)

  • प्रश्न क्रमांक 120: सेब, संतरा, अनार और केला खाने के बाद संतरे का टेस्ट सभी से अलग था अन्यथा, क्योंकि...

     



  • (लिंक पर क्लिक करके ये खबर भी पढ़िए.. व्यापमं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर शीट अपलोड की, मात्र 4 घंटे में हटा ली



    नाम बदला, किरदार बदले लेकिन नहीं बदली व्यापमं (पीईबी) की करतूत


    Answer Sheet PAPER LEAK PEB mp tet viral screenshot प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड Professional Examination Board आंसरशीट screenshot स्क्रीनशॉट प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा Primary Teacher Eligibility Test vyapam