व्यापमं केस के व्हिस्ल ब्लोअर आनंद राय को भोपाल कोर्ट से मिली जमानत, जानिए डिटेल

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
व्यापमं केस के व्हिस्ल ब्लोअर आनंद राय को भोपाल कोर्ट से मिली जमानत, जानिए डिटेल

भोपाल. जिला अदालत भोपाल ने आनंद राय को जमानत दे दी है। व्यापमं केस के व्हिस्ल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। डॉ. आनंद राय ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा हुए हैं। सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सासंद विवेक तंखा ने ट्वीट कर जानकारी दी। आनंद राय के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय के उपसचिव ने एफआईआर दर्ज करवाई थी क्योंकि आनंद राय ने कुछ दिन पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद उन पर आरोप लगाए थे।




— Vivek Tankha (@VTankha) April 9, 2022



देर रात आनंद राय ने एक ट्वीट किया। जिसके बाद दिल्ली से उनकी गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक हुई। आनंद राय ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मुझे दिल्ली के होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुंचे।'  




— TheSootr (@TheSootr) April 9, 2022


Anand Rai भोपाल क्राइम ब्रांच Bhopal Crime Branch व्हिसल ब्लोअर Bhopal District Court Whistle Blower जमानत विवेक तन्खा bail Vivek Tankha भोपाल जिला अदालत आनंद राय