पहले बोले प्रशासन ने गुमटी तोड़ी, फिर कहा नहीं तोड़ी; प्रशासन ने बनाया था दबाव !

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पहले बोले प्रशासन ने गुमटी तोड़ी, फिर कहा नहीं तोड़ी; प्रशासन ने बनाया था दबाव !

Khargone. रामनवमीं पर हुई हिंसा के बाद गुमटी टूटने से सुर्खियों में आए दिव्यांग वसीम शेख लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वसीम शेख ने कहा था कि प्रशासन ने कार्रवाई में उनकी गुमटी तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रशासन ने गुमटी नहीं तोड़ी। ऐसी अफवाह न फैलाएं। फिर वसीम शेख ने प्रशासन पर ही आरोप लगाया कि उनके कहने पर शांति कायम करने के लिए वीडियो बनाया गया था।







— TheSootr (@TheSootr) April 19, 2022





सोमवार शाम को वायरल हुआ था वीडियो





गुमटी टूटने की बात को लेकर वसीम शेख की वीडियो और फोटो वायरल हो गई। जिसमें उन्होंने प्रशासन पर गुमटी तोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद सोमवार को वसीम शेख का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी गुमटी नहीं तोड़ी। ऐसी अफवाह न फैलाएं। इस वीडियो में नगर पालिका की CMO प्रियंका पटेल भी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने वसीम शेख की गुमटी नहीं गिराई ये अफवाह फैलाई जा रही है। प्रशासन ने वसीम शेख को एक लिफाफा दिया जिसमें कुछ पैसे थे। CMO प्रियंका पटेल ने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया था।





वसीम ने प्रशासन पर लगाया दबाव बनाने का आरोप





वसीम शेख का मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे अपने बयान से दोबारा पलट गए। उन्होंने सीधे तौर पर प्रशासन पर आरोप लगाया कि नगर पालिका CMO प्रियंका पटेल ने उस पर ऐसा वीडियो बनाने के लिए दबाव बनाया था। वसीम ने कहा कि वो रात में बेहद डरा हुआ था। वो तनाव में था और उसकी मां की तबीयत भी ठीक नहीं थी। वसीम ने दोबारा कहा कि उसकी गुमटी प्रशासन ने ही गिराई है। रात में उसने सिर्फ नगर पालिका CMO प्रियंका पटेल के कहने पर वो बयान दिया था।





SDM बोले सब अफवाह है





वसीम शेख के मामले में SDM मिलिंद ढोके का कहना है कि वसीम के बारे में जो कुछ सोशल मीडिया पर चल रहा है, वो सिर्फ अफवाह है। प्रशासन ने वसीम की दुकान और मकान नहीं तोड़ा है। वहीं नगर पालिका CMO प्रियंका पटेल का कहना है कि प्रशासन ने वैधानिक कार्रवाई की है। वसीम का मकान और दुकान नहीं टूटी है। वसीम को दिव्यांग पेंशन मिल रही है और उसकी मां को वृद्धा पेंशन मिल रही है।



Waseem Sheikh खरगोन Khargone बयान statement MP बुलडोजर change BULLDOZER कार्रवाई खरगोन हिंसा बदले गुमटी वसीम शेख dump gumti Khargone Violence priyanka patel nagar palika cmo