PANNA: शहर में नल से जल गायब और मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो !

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
PANNA: शहर में नल से जल गायब और मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो !

PANNA.  नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 जून सोमवार को पन्ना आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह सियासी दौरा उस समय हो रहा है जब पन्ना शहर के लोग पेयजल के लिए हैरान और परेशान हैं। 





पन्ना शहर के प्राचीन जीवनदायी तालाब जहां से पेयजल की सप्लाई होती थी, वे पूरी तरह सूख चुके हैं। इन हालातों के चलते पन्ना में नल से जल गायब है। इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकती जनता का पारा सातवें आसमान पर है। जनता के इस चढ़े हुए पारे को नीचे लाने तथा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के मकसद से 





मुख्यमंत्री का पन्ना दौरा हो रहा है। उनके साथ में क्षेत्रीय सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी रहेंगे और पन्ना की जनता से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे के संबंध में स्थानीय विधायक व प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी 27 जून को पन्ना आएंगे और सबसे पहले श्री जुगल किशोर जी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। तदुपरांत यहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद शहर में रोड शो भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जहां हलचल है वहीं तैयारियां भी जोर शोर के साथ चल रही हैं। 





मौजूदा चुनावी माहौल में जब जनता द्वारा पूछे जा रहे चुटीले सवालों से भाजपा प्रत्याशी असहज महसूस कर रहे हैं, ऐसे समय पर मुख्यमंत्री का दौरा संजीवनी का काम कर रहा है। भाजपा प्रत्यासी आशान्वित हैं कि मुख्यमंत्री जी के पन्ना दौरे व रोड़ शो के बाद जनता का मूड बदलेगा और भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत होगी। सबकी निगाहें सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के रोड़ शो पर टिकी हुई हैं।



शिवराज सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN Chief Minister of MP Panna News पन्ना न्यूज़ Nagar nikay chunav 2022 नगर निकाय चुनाव 2022 जनसभा Latest news in hindi Panna visit मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री