ये कैसा बयान: हमारे कार्यकर्ता IAS तक को पीट देते हैं- BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष

author-image
एडिट
New Update
ये कैसा बयान: हमारे कार्यकर्ता IAS तक को पीट देते हैं- BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के उलट-पुलट बयान सामने आ रहे हैं। 1 अक्टूबर को एक पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने ने अटपटा बयान दे डाला। तिवारी ने कहा कि हम बीजेपी के वो कार्यकर्ता हैं, जो आईएएस (IAS) अफसरों तक को पीट देते हैं। दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता भोपाल में नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि आवासीय योजना के तहत मकानों के सर्वे में धांधली की गई।

कांग्रेस ने किया तंज

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) October 1, 2021

बीजेपी नेताओं अजीबो-गरीब बयान

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उमा ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती, हमारी चप्पल उठाती है। ब्यूरोक्रेसी की औकात क्या है? ब्यूरोक्रेसी नेता को नहीं घुमाती। सच ये है कि हम ब्यूरोक्रेसी के माध्यम से अपनी राजनीति साधते हैं। मैं मुख्यमंत्री रही, 11 साल केंद्रीय मंत्री रही, हम जानते हैं कि सच क्या है। 

इससे पहले 18 सितंबर को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी। तब तक यहां पर जागरूकता अभियान चलेगा। 15 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में शराबबंदी लागू करवाकर रहूंगी। गंगासागर से यही तय करके आऊंगी। इससे पहले मार्च में भी उमा ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की बात कही थी। उमा ने ट्वीट में ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी लट्ठ से ही हो सकती है।

भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है।

मध्य प्रदेश Madhya Pradesh IAS अफसरों की पिटाई पूर्व मंडल अध्यक्ष का विवादास्पद बयान BJP Former Mandal president spanking The Sootr बीजेपी कार्यकर्ता IAS Officer controversial statement