रीवा: एक लड़के ने दो लड़कियों से किया प्रेम; एक ने शादी की, दूसरी ने जेल भिजवाय

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update

रीवा: एक लड़के ने दो लड़कियों से किया प्रेम; एक ने शादी की, दूसरी ने जेल भिजवाय

rewa. रीवा में एक दूल्हा शादी की पहली ही रात हवालात पहुंच गया। सात फेरे लेने के तुरंत बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, तो चौखट पर फूल मालाओं की जगह पुलिस हथकड़ी लेकर इंतजार कर रही थी। शादी की बाकी रस्मों को पूरा किए बगैर ही दूल्हा अब जेल पहुंच गया है। दरअसल, इस दूल्हे ने 20 साल की प्रेमिका के साथ शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया। वो उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन दूल्हे ने इनकार कर दिया था। जब दूल्हा सात फेरे ले रहा था, तब प्रेमिका थाने में आपबीती सुना रही थी। गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



सात फेरे के बाद हुई जेल



पीडिता का रायपुर कर्चुलियान थाने के सुरसा निवासी राजकुमार साकेत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करता रहा। बाद में उसने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। 20 अप्रैल को युवक की शादी थी और दूल्हा बनकर दुल्हन लेने गया था। उधर वह अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे ले रहा था और इधर उसकी प्रेमिका महिला थाने पहुंच गई।



पुलिस मामले में जांच कर रही है



युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को आरोपी गगहरा गांव से दुल्हन का विदा करवाकर घर पहुंचा तभी पुलिस आ गई और हिरासत में ले लिया। घर में नई नवेली दुल्हन आने की खुशियां पलक झपकते ही हवा हो गई। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रियंका पाठक ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज जांच की जा रही है। घटना से विवाह की रस्में भी अधूरी रह गई। बताया गया कि दुल्हन लेकर युवक जब घर पहुंचा उसके कुछ देर बाद ही पुलिस दरवाजे पर पहुंच गई। विवाह की शेष रस्मे पूरी करने की तैयारी घर में चल रही थी लेकिन पुलिस दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया, जिससे रस्मे अधूरी रह गई।


Sursa Raipur Curchulian Cheating शादी रीवा Rewa Marriage जेल रेप rape प्यार love Jail सुरसा धोखा रायपुर कर्चुलियान