आज करवा चौथ की रात, बस थोड़ी ही देर में आपके शहर में नजर आएगा चांद, जानें चांद निकलने का समय

author-image
एडिट
New Update
आज करवा चौथ की रात,  बस थोड़ी ही देर में आपके शहर में नजर आएगा चांद, जानें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2022 : आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। दिनभर निर्जल व्रत रखी हुई सुहागनें अपने घरों की छतों पर आ गई हैं और पूजा की सारी तैयारियां कर ली हैं। अब सिर्फ इंतजार है तो चांद के निकलने का। इसके बाद सुहागनें चांद देखने के बाद ही अपने पति के हाथों से अन्न-जल ग्रहण करेंगी। बस थोड़ी ही देर और इंतजार करना होगा क्योंकि जल्द ही आपके शहर में चांद का दीदार होगा। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में चांद कब निकलेगा।



publive-image



भोपाल में चांद निकलने का समय



भोपाल में रात 8 बजकर 21 मिनट पर चांद निकलेगा। भोपाल में मौसम साफ है, बादल नहीं हैं। राजधानी भोपाल में सुहागनों को चांद का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि वे सुबह से निर्जल व्रत कर रही हैं। चांद निकलने के बाद ही वे कुछ ग्रहण करेंगी।



इंदौर में चांद निकलने का समय



मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में 8 बजकर 28 मिनट पर चांद नजर आएगा। भोपाल में चांद दिखने के 7 मिनट बाद इंदौर में चांद का दीदार होगा।



मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में चंद्रोदय का समय









शहर


चंद्रोदय





भोपाल


8.21





जबलपुर


8.10





इंदौर


8.28





रायपुर


8.07






देश के अन्य शहरों में कब दिखेगा चांद, कैसा रहेगा मौसम









शहर


चंद्रोदय


मौसम





दिल्ली


08.09 बजे


 मौसम साफ रहेगा





लखनऊ


07:58 बजे


मौसम साफ रहेगा





चण्डीगढ़


08:06 बजे


मौसम साफ रहेगा





पटना


07:44 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश।





मुंबई


08:48 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश।





पुणे


08:45 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश





जयपुर


08:19 बजे


मौसम साफ रहेगा





देहरादून


08:02 बजे


मौसम साफ रहेगा





कानपुर


08:01 बजे


मौसम साफ रहेगा





रांची


07:48 बजे


- बादलों के साथ हल्की बारिश





अहमदाबाद


08:41 बजे


मौसम साफ रहेगा





चेन्नई


08:29 बजे


बादलों के साथ हल्कीबारिश





कोलकाता


07:37 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश।





भुवनेश्वर


07:52 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश





हैदराबाद


08.28 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश।





नागपुर


08:18 बजे


बादलों के साथ हल्की बारिश।






बेंगलूरु



08:40 बजे


मौसम साफ रहेगा






करवा चौथ पर आपके शहर का मौसम? 



मौसम विभाग के मुताबिक 13 अक्टूबर को कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। इसके बाद रात 8 बजकर 19 मिनट पर चांद निकलेगा। कुछ जगह बादल होने के चलते यह समय कुछ आगे भी खिसक सकता है। करवा चौथ पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। यहां चांद दिखने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में भी गुरुवार को चांद दिखने का अनुमान जताया गया है।  चंद्रोदय का समय रात 8.09 बजे बताया गया है। पंजाब, हरियाणा में भी बादलों के पीछे चांद छिप सकता है  बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा का मौसम बदल गया है। चांद दिखाई देने को लेकर आशंका है।यूपी में बारिश का अनुमान है। लखनऊ में 13 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि अधिकांश जगहों पर हो सकता है चांद न दिखाई दें।



publive-image



चांद न दिखे तो भी कर सकते हैं पूजा



काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. राकहना है, सूर्य-चंद्रमा कभी अस्त नहीं होते। पृथ्वी के घूमने की वजह से बस दिखाई नहीं देते। देश के कई हिस्सों में भौगोलिक स्थिति या मौसम की खराबी के चलते चंद्रमा दिखाई नहीं देता। ऐसे में ज्योतिषीय गणना की मदद से चांद के दिखने का समय निकाला जाता है। उस हिसाब से पूर्व-उत्तर दिशा में पूजा कर के अर्घ्य देना चाहिए। इससे दोष नहीं लगता।



publive-image



करवा चौथ 2022 पूजा शुभ मुहूर्त समय



13 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 09 मिनट तक बताया गया है। इसी समय करवा चौथ व्रत की पूजा की जानी है। हालांकि इस मुहूर्त के समय में स्थान के अनुसार बदलाव हो सकता है।



publive-image



करवा चौथ व्रत का महत्व और मान्यता



देशभर में करवा चौथ का व्रत त्योहार के रूप में मनाया जाता है। विशेषकर पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, समेत अन्य राज्यों में भी धूमधाम से इसे मनाया जाता है। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं यह व्रत रखती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव के साथ भगवान गणेश की पूजा होती है। सुहागिनें मां पार्वती से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लेती 


इंदौर में चांद निकलने का समय भोपाल में चांद निकलने का समय karva chauth news कहां कब दिखेगा चांद करवाचौथ 2022 Moon rise timing in bhopal Moon rise timing in Indore Moon rise timing on karva chauth Karva Chauth 2022