महिला डकैत गैंग ने किसान का अपहरण किया, पुलिस ने गोलियां चलाईं तो छोड़कर भागे

author-image
एडिट
New Update
महिला डकैत गैंग ने किसान का अपहरण किया, पुलिस ने गोलियां चलाईं तो छोड़कर भागे

गिर्राज शर्मा, मुरैना. मध्यप्रदेश के चंबल की महिला डकैत (lady dakait) वाली गैंग ने मुरैना के एक किसान का अपहरण किया। अपहरण के बाद किसान के साथ मारपीट की गई। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग किसान खेत की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। हथियारबंद बदमाशों ने बुजुर्ग किसान को बंधक बना लिया था। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और डकैतों पर फायरिंग की। जवाब में डकैतों ने भी फायरिंग की। अंत में डकैत किसान को छोड़कर भाग गए।



यह है पूरा मामला: ये घटना 25 फरवरी की रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। किसान सिहोनिया (Sihonia) थाना क्षेत्र के बावड़ीपुरा (Bawdipura) का रहने वाला है। 65 वर्षीय राधेश्याम शर्मा अपने खेत में पानी देने के लिए गए थे। तभी खेत पर 7-8 हथियारबंद बदमाश आ गए, जिसमें एक महिला भी है। खाना मांगने के बहाने बदमाशों ने बुजुर्ग राधेश्याम से बातचीत शुरू की। इसके बाद डकैतों ने किसान के हाथ-पैर बांध दिए। किसान ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की बोली राजस्थानी थी। 



स्पेशल टीम का गठन हुआ: सूचना मिलते ही एसपी आशुतोष बागरी ने जिला मुख्यालय से स्पेशल पुलिस की टीम भेजी। इस टीम ने सिहोनिया पुलिस टीम के साथ खेतों की सर्चिंग कर घेरा बंदी की। काफी छानबीन के बाद पुलिस को बुजुर्गों राधेश्याम खेत में बंधक मिला। बुजुर्ग किसान के शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस डकैतों की सर्चिंग में जुटी है।


police पुलिस किसान district hospital जिला अस्पताल Morena मुरैना Farmer kidnapping अपहरण female dacoit SP Ashutosh Bagri Sihonia Bawdipura महिला डकैत एसपी आशुतोष बागरी सिहोनिया बावड़ीपुरा