छतरपुर की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर वुमंस डे सेलिब्रेट किया

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
छतरपुर की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर वुमंस डे सेलिब्रेट किया

छतरपुर. 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छतरपुर गांधी आश्रम के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से महर्षि विद्या मंदिर के शिक्षिकाओं के द्वारा स्कूटी रैली शहर भर में निकाली गई। इसके बाद गांधी आश्रम में महिलाओं के द्वारा निर्मित स्वदेशी प्रोडक्ट की स्टॉल भी लगाई गई। जिसमें दिव्यात्रा, प्रतिभा मसाले और एम आई लाइफस्टाइल के द्वारा स्वदेशी सामानों को बिक्री के लिए लगाया गया। साथ ही महिलाओं के द्वारा निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे कि पानी पुरी, भेलपुरी, पापड़ी चाट, ढोकला, बुंदेली व्यंजन घुघरी, मिठाईयां एवं कई तरह के अनेकों व्यंजनों की स्टॉल लगाई गई जिसमें सभी लोगों ने तरह-तरह की व्यंजनों का आनंद लिया। 



युद्ध के विरोध में छतरपुर की महिलाएं



सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जैसे फैंसी ड्रेस, गरबा, दांडिया गीत, गजल ,कविता आदि किए गए। साथ ही वर्तमान में जो रूस और यूक्रेन का युद्ध हो रहा है उसके लिए भी महिलाओं ने शांति के लिए कामना की। महिलाओं ने फिर से गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को याद किया।



thesootr



महिलाओं के हौंसले को बढ़ाने के लिए छतरपुर कलेक्टर संदीप सी आर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने महिलाओं के महत्व को दोहराया और कहा की लिंग भेद के आधार पर काम का विभाजन नहीं होना चाहिए, क्योंकि समाज और परिवार में दोनों ही पहियों की आवश्यकता बराबरी से होती है। शहर की कई सम्मानीय महिलाओं को भी प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए। जिनमें गायत्री देवी परमार जी, प्रमोद जैन, शकुंतला जैन, चंद्रप्रभा जैन, सुषमा भार्गव, पूजा शुक्ला, राजकुमारी शर्मा, नीता श्रीवास्तव, ममता चतुर्वेदी, गीता सोनी को सम्मानित किया गया।


महिला दिवस International Women's Day वुमंस डे Chhatarpur सेलिब्रेशन आधी आबादी womens celebration Womens Day social event फेमिनिज्म अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस