/sootr/media/post_banners/b249bb62af3a2c52d5ff5baabccee8f780aa729437822099d65c735fa55fca60.jpeg)
भोपाल. देश भर में अलग-अलग तरीकों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके को भोपाल की महिलाओं ने साइकिलिंग करके एंजॉय किया। BBRG ग्रुप ने इस स्मार्ट साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
25 साइकिलिस्ट ने हिस्सा लिया: भोपाल साइकिल राइडर्स ग्रुप ने 700 से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ा है। ग्रुप भोपाल को साइकिल सिटी बनाने के लिए काम कर रहा है। महिला दिवस के मौके पर इस राइड का आयोजन किया गया। यह राइड शाहपुरा लेक से शुरू हुई। 25 साइकिलिस्ट बिट्टन मार्केट से मैनिट गए। यहां स्मार्ट रोड से होते हुए लेक व्यू पर राइड खत्म हुई। ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि अब लोगों को बाइक और अन्य परिवहन साधन को छोड़कर कर साइकिल से सफर करना होगा। इससे न केवल प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी बल्कि हमारे शरीर को कई बीमारियों से निजात भी मिलेगी।