शिवराज का बंगला घेरा: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर लेटीं, फांसी लगाने की धमकी

author-image
एडिट
New Update
शिवराज का बंगला घेरा: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर लेटीं, फांसी लगाने की धमकी

भोपाल. कांग्रेस पदाधिकारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव किया। कांग्रेस ने बढ़ते महिला अत्याचार, कोविड से हुई मौतों पर मुआवजा,मंहगाई और बेरोजगारी पर आक्रोश जताया। पुलिस ने जब महिलाओं को रोकने की कोशिश की तो महिलाएं रोड पर लेट गई। कुछ ने फांसी लगाने तक की बात कही। पुलिस ने अभी सभी को हिरासत में लिया।

बीजेपी के खिलाफ बैनर पहनकर नारेबाजी

कांग्रेस पदाधिकारी ने गुरुवार को अचानक सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की। महिलाओं ने बीजेपी के खिलाफ बैनर पहनकर जमकर नारेबाजी की।सीएम हाउस की तरफ बढ़ने से पहले महिला पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस महिला प्रतिनिधि मंडल को रोकने की प्रयास किया। इससे नाराज महिला मंडल सड़क पर लेट गई और फांसी लगाने की बात कहने लगी। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। मंडल में विदिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार, शशि मिश्रा, फरजाना खान, रूचि गुप्त, कल्पना मिश्रा और प्रियंका राजपूत शामिल थीं।

Shivraj Singh Chauhan Opposition CONGRESS CM women congress