विरोध: भोपाल में महिलाओं का प्रदर्शन, गड्ढों वाली सड़कों पर सज-धजकर रैंप वॉक

author-image
एडिट
New Update
विरोध: भोपाल में महिलाओं का प्रदर्शन, गड्ढों वाली सड़कों पर सज-धजकर रैंप वॉक

भोपाल. राजधानी भोपाल (bhopal) की सड़कें गांवों से भी बदतर हैं। आम रास्तों से लेकर शहर के पॉश कॉलोनियों तक गड्‌ढे ही गड्‌ढे नजर आते हैं। इससे परेशान होकर शनिवार को भोपाल की महिलाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यहां होशंगाबाद रोड़ पर स्थित दानिश नगर (danish nagar) की महिलाओं ने शहर की गड्ढ़े वाली सड़कों पर एक घंटे रैंप वॉक (ramp walk) किया। इसके लिए महिलाएं और बच्चे घर से सज धजकर निकले थे। इसके बाद पानी से भरे गड्ढ़ों पर महिलाओं ने हाथों में तख्तियां थामकर प्रदर्शन किया।

गाने की धुन पर प्रदर्शन

रैंप वॉक के दौरान महिलाएं ऐ भाई जरा देख के चलो...... गाने पर भी थिरकी। महिलाओं ने बताया कि यहां बीस साल से सड़क नहीं है। हम रोजाना इसी तरह कीचड़ में फंसकर घर पहुंचते हैं। आज भी हमने ऐसा ही किया ताकि सरकार को राजधानी की खराब सड़कों का पता चले। कॉलोनी की अंशु गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में 450 से ज्यादा घर हैं। सैकड़ों प्लाट भी हैं। बावजूद यहां की सड़कें जर्जर हैं। बारिश के दौरान तो पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग गड्‌ढों में गिर जाते हैं। 

सीएम लगा चुके हैं अफसरों को फटकार

सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) हाल ही में राजधानी की बदहाल सड़कों को लेकर जिम्मेदार अफसरों को जमकर फटकार लगाई थी। इस दौरान सीएम ने 61 पुराने CPA को भी खत्म करने के निर्देश दिए थे। ताकि जिम्मेदार अफसर सड़कों को लेकर बहानेबाजी न करें।

The Sootr भोपाल की खराब सड़कें विरोध प्रदर्शन महिलाओं का विरोध bhopal protest bhopal womens protest bhopal ramp walk ramp walk protest damish nagar danish nagar protest खराब सड़कों का विरोध सड़कों पर रेंप वॉक सड़कों पर रैंप वॉक