GWALIOR: केरला एक्सप्रेस में महिलाओं से छेड़छाड़,बाल पकड़कर घसीटे,एक गिरफ्तार

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR: केरला एक्सप्रेस में महिलाओं से छेड़छाड़,बाल पकड़कर घसीटे,एक गिरफ्तार

GWALIOR News. चलती ट्रेन में एक नशेड़ी द्वारा महिला यात्रियों से छेड़खानी करने  और उनका जबरन वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । बाद में यात्रियों ने उसे दबोच लिया और बाथरूम में बंद कर पुलिस को सौंपा। इस घटना से महिला यात्री बुरी तरह डर गईं । एक महिला यात्री को चोटें भी आईं।





बुजुर्ग महिला को दिया धक्का





  निज़ामुद्दीन से  ग्वालियर की ओर आ रही केरला एक्सप्रेस में यह घटना घटी। इस  ट्रेन में महिलाओं का पहले एक नशेड़ी ने वीडियो बनाया, जब उसे टोका तो छेड़छाड़ और मारपीट पर उतर आया। उसने एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट भी कर दी, उनके बाल खींचकर धक्का दे दिया। यात्रियों ने नशेड़ी को पकड़ा, फिर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दी। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने तक यात्री उसे पकड़कर बैठे रहे और ट्रेन ग्वालियर में पहुंचते ही आराेपी काे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।





ऐसे हुई घटना





  केरला एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सफर कर रहे मुकेश दीवान ग्वालियर के रहने वाले हैं। वह दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। इसी ट्रेन में नागपुर की महिलाओं का एक ग्रुप सफर कर रहा था। महिलाएं दिल्ली से सवार हुई थीं। कुछ महिलाएं एस-3 और कुछ महिलाएं एस-4 कोच में सवार थीं। भटिंडा का रहने वाला किंदर सिंह भी एस-4 कोच में सफर कर रहा था। वह एस-4 कोच की बर्थ नंबर-15 पर बैठा हुआ था। उसके मुंह से शराब की बू आ रही थी। जैसे ही ट्रेन दिल्ली से निकली तो यह युवक इधर उधर घूमने लगा। पहले एक महिला का वीडियो बनाने लगा, जब महिला की नजर पड़ी तो उसने टोका। इस पर अभद्रता करने लगा, तभी दूसरी महिलाएं आई तो उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, एक महिला का दुपट्टा खींचा, फिर एक वृद्धा जब उसे पकड़ने आई तो उनके बाल खींचकर खिड़की पर पटक दिया, इससे उन्हें चोट लग गई। इसके बाद तो अन्य यात्री भी मदद के लिए आए। यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। उसे पकड़कर बाथरूम में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। दाे यात्रियाें काे आराेपी काे पकड़कर बैठा दिया गया। ट्रेन जैसे ही ग्वालियर पहुंची ताे आरोपी काे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।



Gwalior ग्वालियर police पुलिस video वीडियो Train ट्रेन passenger यात्री flirting छेड़खानी nizamuddin kerala express निज़ामुद्दीन केरला एक्सप्रेस