उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 'दिवाली', 11.7 लाख दीये जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 'दिवाली', 11.7 लाख दीये जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उज्जैन. महाकाल की नगरी उज्जैन, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दीवाली की तरह जगमगा उठी। यहां शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीपक जलाकर नया कीर्तिमान रचा गया। दावा है कि पूरे उज्जैन शहर में इस दिन 21 लाख दीपक जलाए गए। ये कारनामा करके उज्जैन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन मानकर उज्जैन का नाम दर्ज किया। इससे पहले अयोध्या में दीवाली के मौके पर 9 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।



ujjain



शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव: महाशिवरात्रि पर उज्जैन का हर व्यक्ति विश्व कीर्तिमान का साक्षी बना। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के नाम से आयोजन हुआ। जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सीएम शिवराज और साधना सिंह ने 11 दिए जलाकर ज्योति महोत्सव का शुभारंभ किया।



ujjain



उज्जैन के पांच घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। जो दीपक जलाए बगैर रहे, उनकी गिनती नहीं की गई। 6222 ब्लॉक में दीये रखे गए थे। शाम 6.35 से 7 के बीच करीब 12 हजार से अधिक लोगों ने दीये जलाए। शाम 7 बजे क्षेत्र की लाइट बंद कर ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई। 




— Guinness World Records (@GWR) March 1, 2022



जीरो वेस्ट प्रोग्राम: प्रशासन की टीम ने दीपोत्सव के लिए खासा इंतजाम किए थे। नगर निगम की टीम ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाली बोतलें और दीये एकत्र कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया और कहा कि उपयोग हुए सभी दीयों को रिसाइकल कर एक बड़ा दीया बनाया जाएगा। तेल की बोतलों से गमले, कुर्सियां बनाई जाएंगी। 


shipra river world record Ayodhya MAHAKAL महाकाल मंदिर Ujjain वर्ल्ड रिकॉर्ड mahakal mandir शिप्रा नदी diyas