आत्महत्या: MLA संजय यादव के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली, 3 पेज का सुसाइड नोट मिला

author-image
एडिट
New Update
आत्महत्या: MLA संजय यादव के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली, 3 पेज का सुसाइड नोट मिला

जबलपुर. बरगी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संजय यादव ((Congress MLA Snajay Yadav)) के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली। 17 वर्षीय विभव यादव ने हाथी ताल स्थित अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारी है। उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, उन्होंने किस कारण यह घातक कदम उठाया है। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी अस्पताल पहुंच गए हैं।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि विभु का सुसाइड नोट मिला है। लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा है पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। इसलिए आत्महत्या की वजह नहीं पता चल पायी है। खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और शुभचिंतकों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। संजय यादव बरगी से विधायक हैं। 

पूर्व मंत्री पहुंचे अस्पताल

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री तरुण भानोत और विनय सक्सेना भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा लग गया था। घटनास्थल और अस्पताल में पुलिस बल भी पहुंच गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

bargi Vibhu Yadav Jabalpur MLA sanjay yadav suicide note Licensed Pistol Goli