दमोह में पुराने विवाद पर युवक को मारी  गोली, घायल को जबलपुर किया गया रेफर , तेंदूखेड़ा थाना के भोंड़ी गांव की घटना

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में पुराने विवाद पर युवक को मारी  गोली, घायल को जबलपुर किया गया रेफर , तेंदूखेड़ा थाना के भोंड़ी गांव की घटना

Damoh. दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोंड़ी गांव में गुरूवार की दोपहर बाइक सवार युवक पर पुराने विवाद के चलते एक आरोपी ने चिड़ीमार बंदूक से फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी  की तलाश शुरू कर दी है।





घायल लक्ष्मण पिता भगवत यादव 33 वर्ष निवासी भोंड़ी ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे अपने गांव से तेंदूखेड़ा आ रहा था। उसी समय गांव के घासी आदिवासी ने उसे रोका, लेकिन उसने अपनी बाइक नहीं रोकी और थोड़ी दूर चलते ही आरोपी ने उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल होकर जमीन में गिर पड़ा और आरोपी भाग गया। फिलहाल जबलपुर में घायल की हालत स्थिर है। 





दोनों के बीच है पुरानी रंजिश





भोंड़ी गांव में हुए गोलीकांड के बारे में यह बताया जा रहा है कि घायल और आरोपी  के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा है और दोनों एक दूसरे से रंजिश रखे हुए हैं। इसी रंजिश के चलते घासी आदिवासी को मौका मिल गया और उसने लक्ष्मण यादव पर गोली चला दी। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र से जबलपुर मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया है। तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ एसआई उमेश करोलिया ने बताया कि लक्ष्मण यादव पर आरोपी  घासी आदिवासी ने चिड़ीमार बंदूक से फायर कर घायल कर दिया है। घायल की रिपोर्ट पर आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।





फूट पड़ी खून का धार



प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही लक्ष्मण को गोली लगी उसके शरीर से खून की धार फूट पड़ी। आनन-फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन बहते हुए खून को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन घायल को लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुए हैं। 



damoh दमोह युवक को मारी गोली Young man shot on old dispute in Damoh जबलपुर किया गया रेफर