आम आदमी पार्टी की मप्र इकाई भंग, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए होगा पुर्नगठन

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
आम आदमी पार्टी  की मप्र इकाई भंग, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए होगा पुर्नगठन

BHOPAL. दिल्ली में पिछले 15 सालों से काबिज आम आदमी पार्टी (आप) अपना विस्तार देश के अन्य राज्यों में भी करना चाहती है। दिल्ली के अलावा पंजाब में भी आप की सरकार है। आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आप की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी राज्य में संगठन को नया रूप देने की तैयारी में हैं। पार्टी ने मप्र इकाई भंग को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। 





संगठन महासचिव पाठक ने जारी किया पत्र





पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक की तरफ से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। आप जल्द ही मध्य प्रदेश में अपनी नई ​ईकाई की घोषणा करेगी।  गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।





ये खबर भी पढ़ें...











मप्र की तरह चंडीगढ़ में भी इकाई भंग





चंडीगढ़ की इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। पार्टी के पंजाब और चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह की तरफ से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई थी। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी 35 सीटों में से 14 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन अपना मेयर नहीं बना सकी थी। मेयर चुनाव में एक वोट से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार हार गया था।  बीजेपी ने चंडीगढ़ के मेयर पद पर जीत हासिल की है। 





मध्य प्रदेश के सिंगरौली में है आप की विधायक 





मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार महापौर का चुनाव जीता था। आप को यह सफलता सिंगरौली नगर निगम की सीट के चुनाव में मिली थी। मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने इतिहास रचा था। पार्टी  की जीत से गदगद हुए अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आए थे।  आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पार्टी की विजयी उम्मीदवार रानी अग्रवाल का अपने साथ का फोटो ट्वीट किया था। खास बात यह है कि राज्य की सत्ता में काबिज बीजेपी का उम्मीदवार इस चुनाव में तीसरे स्थान था। सिंगरौली नगर निगम की सीट से आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को 9352 वोट से हराया था। 



विधानसभा चुनाव की तैयारी आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party preparation for assembly elections संगठन महासचिव संदीप पाठक मप्र इकाई भंग organization general secretary Sandeep Pathak organization dissolved in MP