इंदौर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को कहा बुढ़ऊ, इससे पहले विजयवर्गीय ने भी दिया था ऐसा बयान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
इंदौर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को कहा बुढ़ऊ, इससे पहले विजयवर्गीय ने भी दिया था ऐसा बयान

संजय गुप्ता, INDORE. कृषि मंत्री कमल पटेल बुधवार को इंदौर दौरे पर थे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बुढ़ऊ कहकर संबोधित किया। इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों को इसी शब्द से संबोधित किया था। कमल पटेल ने कृषि मेले के आयोजन के दौरान कहा कि अब बुढ़ापे में इन लोगों ने मानसिक संतुलन खो दिया है। इनकी बात का कोई असर नहीं और ये जितना बोलेंगे, जितना घूमेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान होगा।



दिग्गी-कमलनाथ दोनों सठिया गए हैं- पटेल



कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इन लोगों ने पिछली बार झूठ बोल-बोलकर जनता को ठग लिया था। ये ठगनाथ के चक्कर में जनता इस बार आने वाली नहीं है। अब जनता इनसे कहेगी चलो-चलो, बहुत बेवकूफ बन गए, अब नहीं बनने वाले। जब मीडिया ने उनसे 2 हजार का नोट बंद करने पर सवाल किया तो पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या कहते हैं, क्या नहीं, ये खुद उन्हें समझ नहीं आता। वो तो सठिया गए हैं। बुढ़ापा आ गया है। कमलनाथ भी सठिया गए हैं। कमलनाथ जी राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को कह रहे हैं कि शुभ दिन है। जिस दिन उनकी हत्या हुई।



ये खबर भी पढ़िए..



इंदौर में दिग्विजय सिंह ने 2 हजार के नोट पर कहा था लाए ही क्यों थे, अब गृह मंत्री बोले- ये बयान ऐसा कि मरना ही था, पैदा क्यों किया



कृषि मंत्री बोले- प्याज का बीमा महंगा होता है



किसानों के प्याज फेंकने की बात सामने आने पर कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्याज का बीमा महंगा होता है, इसलिए किसान नहीं कराता है। सिर्फ 5 फीसदी किसान देने की स्थिति में हैं। गरीब किसानों का सर्वे करवा रहे हैं। जो भी क्षति हुई है, उसकी पूर्ति सरकार करेगी। गेहूं का उत्पादन पिछली बार से इसलिए कम हुआ है कि किसान विविधिकरण की ओर आ रहा है। किसान चने, सरसों की ओर आया है। हम भारत सरकार से बात करेंगे की मध्यप्रदेश में गेहूं अच्छा हुआ है, इसलिए निर्यात खोला जाए। छोटे किसानों का बीमा सरकार भरेगी। प्रदेश का हरदा पहला जिला है जो शत-प्रतिशत सिंचित हो रहा है। इस बार छोटे किसानों को घर पहुंच खाद की सुविधा सरकार देगी। पर्याप्त भंडारण है।


दिग्विजय और कमलनाथ को बूढ़ा कहा Agriculture Minister Kamal Patel कमल पटेल का बयान इंदौर में कृषि मंत्री कमल पटेल Kamal Patel statement in Indore called Digvijay and Kamal Nath old कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya
Advertisment