जबलपुर में कृषि मंत्री कमल पटेल बोले- जनता कांग्रेस पर ही प्रतिबंध लगाएगी, बजरंग दल देशभक्त संगठन

author-image
एडिट
New Update
जबलपुर में कृषि मंत्री कमल पटेल बोले- जनता कांग्रेस पर ही प्रतिबंध लगाएगी, बजरंग दल देशभक्त संगठन

Jabalpur. जबलपुर में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को लेकर जबलपुर में बड़ा बयान दिया, उन्होंने जबलपुर में कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों, अलगाववादियों, हत्यारों और देशद्रोहियों के साथ है। इतना ही नहीं, बजरंग दल को बैन करने वाले ऐलान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो कृषि मंत्री ने कहा कि बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर रोक लगाने की बात करना ठीक नहीं है। अब जनता ही कांग्रेस पर प्रतिबंध लगा देगी, कांग्रेस अब कभी भी सत्ता में नहीं आएगी।



कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती आई



जबलपुर प्रवास के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने जहां कांग्रेस को घेरा। वहीं कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की, इस मौके पर कांग्रेस पर उन्होंने जमकर जुबानी प्रहार किया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने जबलपुर में कहा कि कांग्रेस ने एक देशभक्त संगठन की तुलना देशद्रोही संगठन से की है। हम इसकी निंदा करते हैं। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। कश्मीर से जब देशभक्तों को निकाला गया तो कांग्रेस ने एक शब्द नहीं बोला,सरकार जब आतंकवादी या अलगाववादियों पर कार्रवाई करती है तो ये आंसू बहाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में राष्ट्र विरोधी और राष्ट्रवादी ताकतों के बीच चुनाव है।




  • यह भी पढ़ें 


  • डिंडोरी में कांग्रेस नेता की राइस मिल को किया गया सील, ईओडब्ल्यू ने पाई थी गड़बड़ी, शासन को पहुंचाई थी 3 करोड़ की क्षति



  • देश का राष्ट्रभक्त जाग चुका है



    कमल पटेल ने कहा कि इस देश के राष्ट्रभक्त जाग चुके हैं और कांग्रेस को पहचान चुके हैं। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री भी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं तो उनका आशय भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। तुष्टिकरण, अलगाववाद और परिवारवाद से मुक्त भारत है। कांग्रेस या तो गालीगलौज करती है या फिर देश को तोड़ने वालों के पक्ष में खड़ी दिखाई देती है। 



    मध्य प्रदेश में बिन मौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हम पहले किसान हैं, फिर मंत्री और मुख्यमंत्री हैं। किसानों पर जो संकट आया, वह सरकार ने अपने ऊपर ले लिया है। हम जानते हैं किसान पर इस समय क्या बीत रही है। सरकार हर किसान का ख्याल रखेगी। सरकार ने नुकसान के सर्वे के निर्देश दे दिए हैं।


    कृषि मंत्री कमल पटेल कांग्रेस पर साधा निशाना target on Congress Agriculture Minister Kamal Patel बजरंग दल देशभक्त संगठन Bajrang Dal patriotic organization जबलपुर न्यूज़ Jabalpur News