12 ज्योतिर्लिंगों में महाकाल के दर्शन ही सबसे महंगे, सिर्फ 4 दिन 4 घंटे ही गर्भगृह से फ्री दर्शन की व्यवस्था,750 रु. तक वसूलते है

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
12 ज्योतिर्लिंगों में महाकाल के दर्शन ही सबसे महंगे, सिर्फ 4 दिन 4 घंटे ही गर्भगृह से फ्री दर्शन की व्यवस्था,750 रु. तक वसूलते है

UJJAIN. भारत में रहने वाला हर व्यक्ति कम से कम एक बार 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहता है। हर ज्योतिर्लिंग के मंदिर प्रशासन ने दर्शन की अलग-अलग व्यवस्था कर रखी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन सबसे महंगे हैं।। दरअसल मंदिर ट्रस्ट ने हफ्ते के चार दिन यानी मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भक्तों को फ्री दर्शन कराने की व्यवस्था की है। जबकि सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 6 से रात 8 बजे तक दर्शन करने के लिए भक्तों को फीस देनी होगी। इसके लिए हर व्यक्ति 750 रुपए फीस ली जा रही है।महाकाल गर्भगृह का दर्शन शुल्क सबसे ज्यादा है। 





भस्म आरती के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए शुल्क 





भक्तों को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 6 से रात 8 बजे तक दर्शन करने के लिए 750 रुपए देने होंगे। भस्म आरती के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। इसके लिए हर व्यक्ति को 200 रुपए फीस देनी होगी। 





VIP दर्शन के लिए अलग से चार्जेस तय 





देश भर में भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग हैं। भारत में कई शिव मंदिर और शिव धाम हैं, लेकिन 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व सबसे ज्यादा है। इन 12 ज्योतिर्लिंगों में दिव्य ज्योति रूप में भगवान शिव खुद विराजमान हैं। देश-विदेश के लोग यहां दर्शनों के लिए आते हैं। इन सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इस वजह से VIP दर्शन के लिए अलग फीस हैं। ऐसा माना जाता है कि ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट और पाप दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें, 12 में से 11 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में VIP दर्शन के लगभग एक ही जैसे रेट्स हैं, लेकिन उज्जैन का महाकाल एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां अलग-अलग दर्शन के अलग-अलग रेट्स हैं। यानी की महाकाल गर्भगृह का दर्शन शुल्क सबसे ज्यादा है। 





जल्दी दर्शन के लिए वसूले जा रहे 250 रुपए





उज्जैन में महाकाल मंदिर में जल्दी दर्शन की सुविधा भी है। अगर श्रद्धालु लाइन में ना लगकर जल्दी दर्शन करना चाहता हैं, तो वे फीस का भुगतान कर टिकट खरीदकर जल्द दर्शन कर सकता है। शीघ्र दर्शन के लिए भक्त को 250 रुपए देने होंगे। टिकट खरीदने के बाद भक्त को स्पेशल द्वार से मंदिर में एंट्री दी जाती है।  





तेजी से बढ़ रहा महाकाल का खजाना





ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाकाल महालोक बनने के बाद से लगातार दर्शनार्थियों की बढ़ रही है। बता दें, 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद वीकेंड और त्योहार में मंदिर में आने वाले भक्तों का संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं मंदिर में आने वाले श्रद्धालु किसी ने किसी रूप में दान देकर जाते हैं और यही वजह है कि महाकाल का खजाना तेजी से बढ़ रहा है।





जानें 11 ज्योतिर्लिंग में चार्जेज





ओंकारेश्वर





मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आम लोगों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता। विशेष दर्शन के लिए 300 रुपए की फीस लगती है। फीस देने के बाद श्रद्धालुओं को पीछे वाले संकरे दरवाजे से अंदर ले जाकर दर्शन कराए जाते हैं। इसकी दर्शन टाइमिंग सुबह 5 से रात 9.30 तक है। सुबह 5 बजे मंगला आरती होती है, भोग लगता है। सुबह 5.30 से 12.20 तक दर्शन और अभिषेक की प्रक्रिया चलती है। दोपहर 12.30 से 1.10 तक मध्य भोग लगता है। फिर रात 8.30 बजे तक दर्शन और अभिषेक होता है। रात 9 बजे तक शयन आरती होती है। इसके बाद 35 मिनट तक शयन दर्शन होते हैं। 





सोमनाथ





सोमनाथ मंदिर की दर्शन टाइमिंग सुबह 6 से रात 10 बजे तक है। सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे आरती होती है। रात को 7.45 से 8.45 बजे तक लाइट एंड साउंड शो होता है। सामान्य दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन कोई फीस नहीं लेता। आरती में शामिल होने के लिए 200 रुपए की टिकट लेनी होती है। इसके अलावा गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जाता है। इनकी बुकिंग आप घर बैठे मंदिर के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 3 दिन पहले करा सकते हैं।





नागेश्वर





नागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे खुलते हैं और दोपहर 12.30 बजे तक खुले रहते हैं। दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर में सामान्य दर्शन बंद रहते हैं। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक के लिए दोबारा दर्शन के लिए कपाट खोले जाते हैं। सामान्य दर्शन के लिए भक्तों से कोई फीस नहीं ली जाती। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर दिन रात खुला रहता है। विशेष पूजा और दर्शन के लिए टिकट लेनी होती है।





रामेश्वरम





तमिलनाडु स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल जाते हैं। दोपहर 12 बजे तक खुले रहते हैं। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दर्शन बंद रहते हैं। दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक फिर से दर्शन जारी रहते हैं। यहां सामान्य दर्शन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।





भीमाशंकर





यहां दर्शन ककदा आरती के बाद सुबह 5 बजे से शुरू होते हैं। सुबह 4.30 ककदा आरती होती है। 5.30 बजे से रेग्युलर पूजा और अभिषेक शुरू हो जाता है। दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक नैवेद्य पूजा होती है। इस दौरान अभिषेक बंद रहता है। 12.30 से 3 बजे तक रेग्युलर पूजा और अभिषेक जारी रहता है। 3 बजे ले 4 बजे तक मध्य आरती होती है। शाम 4 बजे से 9.30 तक शृंगार दर्शन होता है। इस दौरान अभिषेक नहीं होता। शाम 7.30 बजे आरती होती है। रात 9.30 बजे मंदिर बंद हो जाता है।





त्र्यम्बकेश्वर





महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यम्बक गांव में मौजूद इस ज्योतिर्लिंग के VIP दर्शन के लिए 200 रुपए का पास ले सकते हैं। मंदिर सुबह 5.30 बजे खुल जाता है और रात 9 बजे बंद होता है। नॉन VIP श्रद्धालुओं को 5 मीटर दूर से दर्शन करने को मिलते हैं। VIP श्रद्धालु अंदर जाकर ज्योतिर्लिंग को छूकर पूजा कर सकते हैं। यहां विशेष पूजाएं अलग से पंडितों के जरिए कराई जा सकती हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी विशेष पूजा का आयोजन नहीं किया जाता, ना ही कोई चार्ज लिया जाता है।





घृष्‍णेश्‍वर





औरंगाबाद में मौजूद घृष्‍णेश्‍वर ज्योतिर्लिंग के कपाट सुबह 5:30 बजे खुल जाते हैं। रात 9:30 बजे तक दर्शन होते हैं। यहां दर्शन की कोई फीस नहीं लगती। सावन के महीने में सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन होते हैं। यह देश का एक मात्र शिवलिंग है जिसे नंगे हाथों से छुआ जा सकता है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं है।





वैद्यनाथ





झारखंड स्थित इस ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुल जाते हैं और रात 9 बजे बंद होते हैं। सबसे पहले सुबह 4 बजे विशेष पूजा होती है। 4:30 बजे ककड़ आरती होती है। सुबह 5:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य दर्शन होते हैं। इसी दौरान श्रद्धालु भगवान का अभिषेक भी कर सकते हैं। दोपहर 3:30 बजे से शाम 6.30 बजे तक दर्शन बंद रहते हैं। शाम 6.30 बजे से 9 बजे तक फिर से दर्शन खोल दिए जाते हैं। शाम 7:30 बजे भगवान शिव की महाआरती होती है। श्रावणी मेले के दौरान मंदिर सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर खुल जाता है और रात 10 बजे तक खुला रहता है।





विश्वनाथ





काशी में बाबा विश्वनाथ के जल्दी और स्पेशल दर्शन के लिए 300 रुपए की फीस लगती है। 300 रुपए देने के बाद आपको श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इस दर्शन फैसिलिटी को आप ऑनलाइन मंदिर की वेबसाइट पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। इसकी टाइमिंग सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक की है। सामान्य दर्शन सुबह 4 से 11 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक होते हैं, इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाता।





मुख्य मंदिर के कपाट सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर खुल जाते हैं। 3 बजे से 4 बजे तक मंगला आरती होती है। सुबह 4 से 11 बजे तक सामान्य दर्शन होते हैं। इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाती। सुबह 11.15 से 12.20 तक भोग आरती होती है। फिर शाम 7 बजे तक फ्री दर्शन होते हैं। शाम 7 बजे से 8.30 तक सप्तऋषि आरती के लिए दर्शन बंद कर दिए जाते हैं। 9 बजे से दर्शन फिर शुरू होते हैं। 10:30 से 11 बजे तक शयन आरती होती है। ये आरती भी सभी श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त होती है। 11 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।





मल्लिकार्जुन





आंध्र प्रदेश के पश्चिमी भाग में कुर्नूल जिले स्थित भगवान मल्लिकार्जुन के दर्शन सुबह 6 बजे से शुरू हो जाते हैं और रात 10 बजे तक चलते हैं। दर्शन के लिए हिंदू पारंपरिक ड्रेस में आना होता है।



MP News एमपी न्यूज Mahakal Temple of Ujjain Mahakal Darshan Fee Highest Darshan Arrangement in Temple Mahakal Darshan Free for Four Days उज्जैन का महाकाल मंदिर महाकाल दर्शन शुल्क सबसे ज्यादा मंदिर में दर्शन व्यवस्था महाकाल चार दिन फ्री दर्शन