जबलपुर में आरडीयू में कर्मचारी संघ चुनाव की घोषणा, 25 जनवरी को होगा मतदान, कर्मचारियों में खेमेबंदी हुई शुरू

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जबलपुर में आरडीयू में कर्मचारी संघ चुनाव की घोषणा, 25 जनवरी को होगा मतदान, कर्मचारियों में खेमेबंदी हुई शुरू

Jabalpur. जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में नए कर्मचारी नेता की ताजपोशी के लिए कर्मचारी संघ चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जारी कर दी गई है। जिसके तहत 18 जनवरी से नामांकन फॉर्म का वितरण शुरू हो जाएगा। 20 जनवरी दोपहर दो बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन स्क्रूटनी के पश्चात शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 



23 तक होगी नाम वापसी



प्रत्याशियों के नाम वापसी के लिए 23 जनवरी की दोपहर तक का समय दिया गया है। नाम वापसी के लिए उम्मीदवारों को स्वयं लिखित आवेदन देना होगा। वहीं 23 की शाम नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट और मतपत्र प्रकाशित कर दिए जाऐंगे। इसके बाद मतदान के लिए 25 जनवरी का दिन तय किया गया है। सुबह 9 बजे से पंडित कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। जिसकी समय सीमा दोपहर 1 बजे तक रखी गई है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • दमोह में विधायक रामबाई का अलग अंदाज, मेले में बच्चों की तरह की खरीददारी फिर गाया बुंदेली लोकगीत



  • कर्मचारियों में होगी खेमाबंदी




    आरडीयू शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव हर साल जनवरी माह में होते हैं। संघ के संविधान के हिसाब से एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव और एक संयुक्त सचिव समेत एक कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के 5 सदस्यों का निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। वर्तमान में श्रीश दुबे का कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर कब्जा है। इस बार भी बंशबहोर पटेल पर सबकी निगाहें हैं। अगर बंशबहोर खुद चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला रोचक हो जाएगा। 



    पिछले साल हुए चुनाव में बंशबहोर पटेल ने खुद चुनाव न लड़कर अपने समर्थक को चुनाव लड़वाया था। यह चर्चा का विषय है कि इस साल उनके खेमे की ओर से कौन मैदान में उतरता है। दूसरी ओर प्रेमप्रकाश पुरोहित गुट भी लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। जिसके चलते पटेल गुट के लिए इस बार चुनाव आसान नहीं रहेगा। 


    कर्मचारियों में खेमेबंदी शुरू निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा RDU में कर्मचारी संघ चुनाव camping started among employees election officer announced जबलपुर न्यूज़ Staff union elections in RDU Jabalpur News
    Advertisment