मध्यप्रदेश में करणी सेना के आंदोलन में CM पर आपत्तिजनक नारे लगाने वाला गिरफ्तार, फेमस होने बनाया वीडियो 

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में करणी सेना के आंदोलन में CM पर आपत्तिजनक नारे लगाने वाला गिरफ्तार, फेमस होने बनाया वीडियो 

BHOPAL.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भोपाल के जंबूरी मैदान में आपत्ति जनक नारेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों की पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने हरियाणा के ओकेन्द्र राणा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे शुक्रवार शाम तक भोपाल लेकर पहुंचेगी। 



सीएम के खिलाफ टिप्पणी कर सुर्खियों में आना मकसद 



राणा ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि भोपाल के जंबूरी मैदान में 8 जनवरी से शुरू हुए करणी सेना परिवार के 21 सूत्रीय मांगों का समर्थन देने वह भोपाल पहुंचा था। इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। इसका उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुप में वायरल कराया। उसका मकसद सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सुर्खियों में आना था। 



यह खबर भी पढ़ें






ओकेन्द्र राणा का संगठन से कोई लेना देना नहीं: शैलेंद्र सिंह



वीडियो सामने आने के बाद पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज किया था। इधर, करणी सेना परिवार ने ओकेन्द्र की गिरफ्तारी से खुद को अलग कर लिया है। करणी सेना परिवार के संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने सफाई दी कि सीएम को गाली देना वाला ओकेन्द्र राणा का , उनके संगठन से कोई लेना देना नही है। राणा, करणी सेना परिवार का पदाधिकारी भी नहीं है। न ही हमने बुलाया था। सीएम को गाली देना निंदनीय है।



चार दिन तक चला आंदोलन



करणी सेना परिवार का 8 जनवरी से 11 जनवरी तक आंदोलन चला। बीते बुधवार को सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हुआ। करणी सेना परिवार के ज्ञापन में शामिल 22 मांगों में से 18 मांगों पर विचार के लिए 3 अफसरों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस को अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में स्कूल शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के पीएस को सदस्य बनाया गया है। ये कमेटी दो महीने में इन 18 मांगों पर अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी के गठन का आदेश भी जारी हो गया है।



चार सदस्यीय पुलिस की टीम लेकर आ रही



पुलिस ने राणा की गिरफ्तारी के लिए एसआई कुलदीप सिंह, एएसआई कौशलेन्द्र सिंह, अरविंद, विकास सिंह भदौरिया को हरियाणा भेजा था। चार सदस्यीय टीम ने हरियाणा पहुंचकर लोकल पुलिस से राणा की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी। लोकल पुलिस , भोपाल पुलिस को देर रात राणा के घर लेकर पहुंची। राणा घर में सोता मिला।



वीडियो में शामिल अन्य संदिग्धों की पुलिस कर रही पहचान



पुलिस ने जिस वीडियो को आधार बनाकर मामला दर्ज किया है उसमें शामिल सभी असामाजिक तत्वों की पहचान की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अब तक पुलिस रिकार्ड में अभी सिर्फ ओकेन्द्र की पहचान हुई है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने भिवानी, हरियाणा से राणा को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस दौरान गिरफ्तार किया जब वह खाना खाकर अपने घर में सो रहा था। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने वीडियो जारी कर बताया कि एमपी पुलिस ओकेन्द्र को पकड़ कर ले गई है।


लगाने वाला ओकेंद्र गिरफ्तार CM पर आपत्तिजनक नारे भोपाल में करणी सेना आंदोलन MP News Okendra arrested raising objectionable slogans on CM Karni Sena movement in Bhopal एमपी न्यूज