दमोह में मुंडन कार्यक्रम के भंडारे में मधुमिक्खयों का हमला, सब्जी का बघार लगाते ही आक्रामक हुईं मधुमक्खियां, 40 से अधिक घायल

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में मुंडन कार्यक्रम के भंडारे में मधुमिक्खयों का हमला, सब्जी का बघार लगाते ही आक्रामक हुईं मधुमक्खियां, 40 से अधिक घायल

Damoh. दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले इमलाई गांव में मुंडन के भंडारा कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद दर्जनों लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 40 लोग घायल हुए हैं। सभी को 108 की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल  लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी शामिल हैं। इनमें एक बच्चे सहित तीन की हालत काफी गंभीर है। जिन्हें सैकड़ों मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। 



सब्जी का बघार लगते ही हुआ हमला




घायल महिला पूना ने बताया की सेन समाज के लोगों के द्वारा गांव में एक भंडारे का आयोजन किया गया था। यहां पर परिवार के लोगों के अलावा अन्य लोगों को भी भंडारे में न्योता दिया गया था। सब्जी बनाने के लिए जैसे ही बघार लगाया गया पास में पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों के छत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसके पहले मधुमक्खियों ने सभी को घेर लिया और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने आपको बचाते हुए इधर- उधर भागने लगे। 




  • यह भी पढ़ें 


  • बालाघाट का यह शिवधाम पूजन और तंत्र-मंत्र साधना का खास स्थल, श्मशान पर बसा है औघड़दानी का कोटेश्वरधाम



  • कई किलोमीटर तक मधुमक्खियों ने किया पीछा



    लोग अपनी जान बचाते हुए भागते हुए कई किलोमीटर दूर तक पहुंचे। हमले में बच्चे और महिलाएं ज्यादा घायल हुए हैं। तभी स्थानीय लोगों ने 108 वाहन को सूचना दी जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं। जिन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हे वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल लोगों के शरीर में मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक मिले हैं। 



    छत्ते पर खतरा महसूस होते ही आक्रामक हुई मधुमक्खियां




    दरअसल मधुमक्खियां छत्ते पर खतरा होने का अंदेशा होते ही हमलावर हो जाती हैं। वन्यप्राणी विशेषज्ञों ने बताया कि लोगों को भंडारे का खाना बनाते वक्त यह सावधानी बरतनी चाहिए थी। सब्जी के बघार की गंध ने मधुमक्खियों को विचलित कर दिया होगा। जिसके चलते उन्होंने हमला कर दिया। 


    40 लोग घायल भंडारे का हो रहा था आयोजन मधु मक्खियों ने किया हमला 40 people injured Bhandara was being organized honey bees attack दमोह न्यूज़ Damoh News
    Advertisment