इंदौर में पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाबू मिलाप चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, 5.67 करोड़ का किया था घोटाला 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
इंदौर में पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाबू मिलाप चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, 5.67 करोड़ का किया था घोटाला 

योगेश राठौर,INDORE. कलेक्ट्रेट के बाबू मिलाप चौहान को पुलिस ने 24 मार्च, शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बता दें कि इंदौर के कलेक्टर ऑफिस के लेखा शाखा में पदस्थ बाबू मिलाप चौहान सहित 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एक्शन 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम के गबन को लेकर लिया गया था। मिलाप ने अपने साथी कर्मचारी के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया है। उसने शासकीय प्राकृतिक आपदा और कोरोना की राशि के बिलों का भुगतान करना दर्शाया है और राशि अपने खाते, पत्नी के खाते और अन्य लोगों के खाते में जमा करवा ली थी। 



इनके नाम भी हैं घोटाले में शामिल



बाबू की जांच के बाद जिला प्रशासन ने रावजी बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेखा शाखा का बाबू रणजीत किरोड़ और प्यून अमित निंबालकर भी इस घोटाले में साथ थे। जिला प्रशासन द्वारा कराई गई एफआईआर में कलेक्टोरेट के बाबू चैहान, किरोडे, प्यून अमित के साथ ही उन सभी के नाम है, जिनके खाते खुले और इनमें राशि भेजी गई। इसमें मनीषा चैहान, राहुल चैहान, पूजा परिहार, राकेश परिहार, अभिषेक सोलंकी, धापू राठौर, हिना कुरैशी, राहुल राठौर, सोनम राठौर, अतुल चैहान, दिनेश राठौर, गीता करोड, सोनू परेता, जगदीश गड़वाल, विकास वाविस्कर, संजय पाठक, ज्योति संजय पाठक, योगेश जाधव, शुभव यादव, गोलू शेकवात, खुशबू निम्बालकर, विवेक जागीरदार, कृतिका शर्मा, राजेश मौर्य और संतोषी बाई का नाम है।  



ये खबर भी पढ़ें... 






रावजी बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी



3.67 करोड़ राशि चैहान के खाते में जमा करवाई गई थी। इसके साथ ही पत्नी व अन्य परिजनों, दोस्तों, महिला दोस्तों के खाते में 1.55 करोड़ की राशि और 55 लाख राशि रणजीत किरोडे के पास भेजी गई थी। कुल 33 खातों में यह राशि भेजी की गई है, जिसमें से अधिकांश राशि निकालकर खर्च कर दी डाली गई है। इन सभी पर 420, 467, 468, 408 और 120 बी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।



मुंबई की बार गर्ल पर उड़ाई थी बाबू ने राशि



बाबू चैहान ने यह राशि मुंबई की बार गर्ल पर उड़ाने के साथ ही, गोवा और कई शहरों में फ्लाइट से आने-जाने, महंगे होटलों में रहने, पार्टी करने और अनैतिक गतिविधियों में उड़ाए हैं। चैहान ने महू में डेढ़ करोड से फार्म हाउस भी खरीदा हुआ है। 

 


MP News एमपी न्यूज Babu Milap Chauhan 5.67 crore scam कलेक्टोरेट का बाबू मिलाप चौहान बाबू चौहान को कोर्ट में किया पेश 5.67 करोड़ का घोटाला