इंदौर के कलेक्ट्रेट का बाबू था सेक्स एडिक्ट, रोज करता था कॉल गर्ल को वीडियो कॉल, हर महीने दो से तीन बार जाता था मुंबई-गोवा 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
इंदौर के कलेक्ट्रेट का बाबू था सेक्स एडिक्ट, रोज करता था कॉल गर्ल को वीडियो कॉल, हर महीने दो से तीन बार जाता था मुंबई-गोवा 

संजय गुप्ता, INDORE. कलेक्ट्रेट की लेखा शाखा में 5.67 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाला बाबू मिलाप चौहान 24 मार्च, शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। उसे दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। वहीं चौहान द्वारा मुंबई जाकर बार बालाओं पर एक करोड़ की राशि लुटाने का खुलासे के साथ कई और बातें जांच के दौरान सामने आई है। वह हर दिन कॉल गर्ल को वीडियो कॉल करता था और उनसे अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करता था। एक कॉल गर्ल को तो इसके लिए 98 हजार का भुगतान भी किया गया। इसी के साथ कई दलालों को उसने भुगतान किया है। 





वीडियो कॉल पर लाखों रुपए खर्च किए गए 





बाबू द्वारा वीडियो कॉल पर ही लाखों रुपए खर्च किए गए। जानकारी के अनुसार वह सेक्स एडिक्ट था। जिस दिन वह काॅल गर्ल को फोन नहीं करता था, उस दिन बैचेन हो जाता था। उसके पास अश्लील वीडियो की भरमार थी। जिन्हें वह उस वाट्सग्रुप में भी डालता था, जिसमें कलेक्ट्रेट के कई लोग जुड़े थे। 17 मार्च, शुक्रवार को घोटाले का खुलासा हुआ था। 20 मार्च को उस पर कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके बाद भी उसने वीडियो काॅल करना बंद नहीं किए थे। बाद में जांच कमेटी के सामने फूटकर रोया और कहा कि गलती तो हो गई है, मैं सब कुछ बेचकर राशि लौटा दूंगा। 





ये भी पढ़ें...











गोवा में किराए पर बंगला लिया, मुंबई में मैरिएट में ही रूकता था





जांच कमेटी के सामने पूछताछ में मिलाप की अनैतिक गतिविधियों को लेकर खासे खुलासे हुए हैं। यह भी सामने आया कि वह मुंबई जब भी जाता तो हमेशा फाइव स्टार होटल मैरिएट में ही रूकता था। गोवा में वह अपने साथ कलेक्टोरेट के कुछ लोगों के साथ ही अपने भाई व साले को भी ले गया था। इसके लिए एक लाख रुपए देकर गोवा में पूरा बंगला किराए पर लिया गया था। जहां जमकर पार्टी चलती थी। मुंबई और गोवा के हर महीने दो से तीन बार राउंड लगते थे। यहां वह कॉल गर्ल से मिलता और बार में जाकर बार गर्ल पर रुपए लुटाता था। फ्लाइट की टिकटों के लिए ही उसने मेकमाय ट्रिप से बुकिंग में दस लाख रुपए से ज्यादा का खर्चा किया था। 





पांच साल पुरानी राशि में हुआ है घोटाला





जांच में सामने आया है कि बाबू ने यह घोटाला साल 2020 से 2023 के बीच किया है, लेकिन यह राशि साल 2015-16 और इसके बाद के सालों की है। यह वह राशि है, जो किसान को मुख्य तौर पर विविध मुआवजे के लिए वितरित की थी, लेकिन जो हितग्राही के खाते में नहीं जाकर वापस लौट आई थी। बाबू ने इस राशि के गबन के लिए अपने साथ बाबू रणजीत किरोडे और प्यून अमित निंबलकर को भी साथ में लिया। उसने इनके 30 खाते खुलवाकर धीरे-धीरे यह राशि वहां शिफ्ट करना शुरू कर दी। किरोडे और निबंलकर को भी कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। 





बॉस नाम से फेमस था मिलाप





मिलाप अपने सभी साथियों को ऐश कराता था। इसके कारण वह साथियों के बीच बॉस नाम से फेमस था। हर काम बॉस के कहने पर होता था। गबन की राशि में से सभी को हिस्सा दिया जाता था। जिनके खाते में राशि जाती थी, उन्हें इसके लिए अलग से कमीशन भी दिया जाता था।





लड़कियों पर पैसे उडाए, साहब भरोसे पर कर देते थे साइन कर देते थे: मिलाप







— Sunil Shukla (@sshukla1968) March 24, 2023





मिलाप चौहान ने कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया के सवालों पर कहा कि मेरी गलती से सब पैसा लग गया, दोस्तों को मदद के लिए पैसा दे दिया है, अय्याशी के लिए नहीं दिया था। मैं साल 2020 से 2022 तक यह सब करता रहा फिर बंद कर दिया। घोटाले के पैसे अधिकतर पार्टी करने, घूमने फिरने में उडाया। मुंबई होटलों में खर्च किया, लड़कियों पर खर्च नहीं किया, मैंने सिर्फ लड़कियों पर जो डांस करती थी चार-पांच दोस्त बैठकर रुपए उडाते थे। क्लब जाते थे, रात भर डांसवांस करते थे और दारू पीते थे। गोवा दो बार गया। मेरे साथ तीन लोग थे अमित ने 96 लाख निकाले, साथी रणजीत ने एक करोड़ 90 या 95 लाख निकाले, मैंने दो करोड़ निकाले, फार्म हाउस खरीदा। अब उसे बेचकर सरकार को पूरा पैसा लौटाना चाहता हूं। मैं पूरे मामले में मास्टरमाइंड हूं और किसी ने यह करने के लिए नहीं कहा। किसी अधिकारी को कुछ नहीं मालूम था, साहब लोगों को मुझ पर भरोसा था और वह मेरे कहने पर साइन कर देते थे।



MP News एमपी न्यूज Babu Milap Chauhan बाबू मिलाप चौहान Babu of collectorate Babu was a sex addict video call to call girl कलेक्ट्रेट का बाबू बाबू था सेक्स एडिक्ट कॉल गर्ल को वीडियो कॉल