ग्वालियर कलेक्ट्रेट के बाहर AAP का प्रदर्शन, SDM-महिला नेता के बीच तीखी बहस

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
ग्वालियर कलेक्ट्रेट के बाहर AAP का प्रदर्शन, SDM-महिला नेता के बीच तीखी बहस

GWALIOR. ग्वालियर में SDM सीबी प्रसाद का आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर से गलत तरीके से बात करने की घटना सामने आई। दरअसल बुधवार को कलेक्ट्रेट पर बवाल मच था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूटी कॉलोनी में गरीबों के मकान तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वह कलेक्टर से मिलना चाहते थे, लेकिन SDM की जिद थी कि कार्यकर्ता उन्हें ही ज्ञापन सौंप दें। ऐसा नहीं करने पर SDM भड़क गए। इसी पर AAP नेता से उनकी बहस हुई। AAP नेता ने कलेक्टर से SDM के अभद्र व्यवहार की शिकायत भी की है।





प्रदर्शन करने की यह थी वजह

सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी में अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। वहां रहने वाले गरीबों के मकान तोड़े गए थे। इसी कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांग कर रहे थे कि फूटी कॉलोनी इलाके में अतिक्रमण तोड़ने के बाद जो लोग बेघर हुए हैं, उन्हें घर दिए जाएं। SDM को भड़कते देखकर AAP नेता मनीक्षा सिंह तोमर भी गुस्से में आ गईं और यू शट अप कह दिया। हालांकि पुलिस बल ने हालात पर काबू पा लिया।





कलेक्टर से की SDM की शिकायत

आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर का कहना है कि जब एक महिला और पार्टी की पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है, तो आम व्यक्ति और मजदूरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी किस तरह का व्यवहार कर रहे होंगे, इसका साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि जब तक SDM के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है वह कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कलेक्टर से भी इसकी शिकायत की है।


मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी ग्वालियर न्यूज ग्वालियर कलेक्टर एसडीएम की नेता से बहस ग्वालियर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध एसडीएम वायरल वीडियो ग्वालियर एसडीएम protest ouside gwalior collectorate sdm viral video gwalior sdm Madhya Pradesh Gwalior News मध्यप्रदेश Mp news in hindi Gwalior Collector