बड़नगर कांग्रेस विधायक मोरवाल की अधिकारियों को खुली धमकी, कहा- सुन लो 8 महीने बाद कहां जाओगे, ये पता भी नहीं लगेगा 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
बड़नगर कांग्रेस विधायक मोरवाल की अधिकारियों को खुली धमकी, कहा- सुन लो 8 महीने बाद कहां जाओगे, ये पता भी नहीं लगेगा 

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में खाद लूट मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक मनोज चावला और अन्य कांग्रेसियों के समर्थन में 9 फरवरी, गुरुवार की सुबह एक रैली निकाली गई। इस रैली में सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत, नागदा विधायक दिलीप गुर्जर और कांग्रेस के बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल मौजूद रहे। 



तुम बदले की भावना से काम कर रहे हो...



रतलाम के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल की धमकी देते हुए कहा कि हम चेतावनी देते हैं कि 8 महीने बाद कांग्रेस की सरकार आ रही हैं। अधिकारी कान खोलकर सुन लो। एसडीओ, तहसीलदार, टीआई सुन लो 8 महीने बाद कहां जाओगे ये पता भी नहीं लगेगा। तुम बदले की भावना से काम कर रहे हो। 



ये खबर भी पढ़ें...






कर्मचारी की आत्महत्या का क्यों नहीं हो रहा खुलासा



कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय कर्मचारी भगतराम ने खाद गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन अधिकारी उसकी आत्महत्या का खुलासा नहीं कर रहे हैं। कर्मचारी ने आत्महत्या क्यों की, उसे परेशान किया गया, उस पर दबाव डालकर झूठी रिपोर्ट डलवाई गई थी। इन पुलिस वालों का कोई भरोसा नहीं है। 



कांग्रेसी विधायक मनोज चावला अभी जेल में ही है



विधायक चावला और कांग्रेस के चार नेताओं को जेल भिजवाने वाले शासकीय कर्मचारी भगतराम ने 7 फरवरी, मंगलवार को खाद के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर 2022 को खाद एवं विपणन संघ खाद एवं उर्वरक पर गोदाम के भगतराम येदु की सूचना एवं रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विधायक मनोज चावला योगेंद्र जादौन सहित अन्य लोगों पर धारा 520/22 एवं 353 ,33 तथा 392 मैं प्रकरण दर्ज किया था। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेसी विधायक मनोज चावला, कांग्रेसी नेता एवं एडवोकेट योगेंद्र जादौन फिलहाल इंदौर जेल में बंद है। 



10 नवंबर 2022 को हुआ था लूट कांड



10 नवंबर 2022 को आलोट के नगर बिक्री केन्द्र (सरकारी गोदाम) पर सर्वर समस्या के कारण पीओएस मशीन बंद होने की वजह से किसान परेशान हो रहे थे। तभी विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेन्द्र सिंह जादोन समेत कुछ नेता गोदाम पहुंचे। इन्होंने यहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद विधायक ने शटर उठाकर किसानों को खाद निकालने का बोला। कई किसान मौके का फायदा उठाकर बिना इंट्री करे खाद ले गए। इस घटनाक्रम से बवाल मच गया। 



वीडियो देखें - 




अधिकारियों सुन लो अधिकारियों की खुली धमकी बड़नगर कांग्रेस विधायक officers listen officers open threat MP News Badnagar Congress MLA कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल Congress MLA Murli Morwal एमपी न्यूज