राजा पटेरिया की विवादित टिप्पणी को बाला बच्चन ने बताया निजी विचार, 2023 में कांग्रेस की जीत का किया दावा

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
राजा पटेरिया की विवादित टिप्पणी को बाला बच्चन ने बताया निजी विचार, 2023 में कांग्रेस की जीत का किया दावा

शेख रेहान, KHANDWA.  पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया के संविधान बचाने के लिए मोदी की हत्या करने के बयान से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल है। खंडवा पहुंचे पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि यह उनके निजी विचार हो सकते हैं। हमारे नेता राहुल गांधी नफरत तोड़ो और भारत जोड़ो का नारा बुलंद कर रहे हैं। हम इसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने खंडवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यहां उन्होंने खंडवा सहित निमाड़ से गुजरी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की और कहा कि इस यात्रा में जो बिंदु और मुद्दे सामने आए हैं, उन्हें 2023 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।



नफरत के खिलाफ है कांग्रेस



साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान को कांग्रेस की विचारधारा से अलग बता दिया। उन्होंने कहा कि हम नफरत के खिलाफ हैं। राजा पटेरिया का बयान उनके निजी विचार हो सकते हैं। खंडवा में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने दावा किया कि कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा ने ऑपरेशन लोटस को सफल कर लिया था। लेकिन अब आने वाले समय में वह इसे दोहरा नहीं पाएंगे। भाजपा के गुजरात के फार्मूले पर चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि वह इसे आजमा कर देख ले, हमारी तैयारी पूरी है।



यह भी देखेंः मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोदी की हत्या की बात कह गए, बाद में सफाई दी; FIR दर्ज



कौन हैं राजा पटेरिया



पीएम मोदी नरेंद्र मोदी की हत्या की बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया सुर्खियों में आ गए हैं। राजा पटेरिया कोई आम कांग्रेसी नेता नहीं हैं। 62 साल के पटेरिया मध्य प्रदेश के खजुराहो के मूल निवासी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब पटेरिया वर्ष 1998 से 2003 तक कांग्रेस सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। समय-समय पर विधानसभा प्रत्याशी के लिए दावेदारी भी करते रहते हैं। कांग्रेस ने आखिरी बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में राजा पटेरिया पर भरोसा जताया था। उन्हें खजुराहो लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया था। तब वे भाजपा के नागेंद्र सिंह से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में पटेरिया को टिकट नहीं मिला। कांग्रेस ने महारानी कविता सिंह नातीराजा को मैदान में उतारा था, जो भाजपा के विष्णुदत्त शर्मा से चुनाव हार गई थीं।



प्रधानमंत्री के लिए इतने गंदे शब्दो का इस्तेमाल न करें: गोविंद सिंह राजपूत 



दूसरी ओर प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पीएम मोदी के लिए इतने गंदे शब्दों का प्रयोग अत्यंत निंदनीय हैं। वे परिवार सहित सीहोर के प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर दर्शन करने पहुचे थे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राजा पटेरिया के बयान पर प्रतिकिया देते हुए मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि राजा पटेरिया एक विधायक व पूर्व मंत्री रह चुके है उनको इतने गन्दे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए पटेरिया के बयान की मैं घोर निंदा करता हूं। उनको मैं समझाइश देना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पपनी न करें। राहुल गांधी की यात्रा के बारे में मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत देखो यात्रा होना चाहिए क्योंकि राहुल गांधी को उनके समय का भारत ओर आज मोदी जी के समय के भारत में तुलना करनी चाहिए। 



publive-image





सीहोर से कवि छोकर की रिपोर्ट


Controversial remarks of Raja Patria Congress leader Raja Patria राजा पटेरिया की मोदी पर टिप्पणी राजा पटेरिया की विवादित टिप्पणी पूर्व मंत्री राजा पटेरिया विवादों में राजा पटेरिया का विवादित बयान Uproar over Raja Patria statement कांग्रेस नेता राजा पटेरिया Raja Patria comment on Modi
Advertisment