अशोक नगर की महिला ने कहा- अर्जी के अगले दिन ही घर पर बालाजी की सेना के बंदर आ गए, धीरेंद्र शास्त्री हुए खुश

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
अशोक नगर की महिला ने कहा- अर्जी के अगले दिन ही घर पर बालाजी की सेना के बंदर आ गए, धीरेंद्र शास्त्री हुए खुश

ASHOK NAGAR. आज कल बाबाओं की चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। इनमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार खूब सुर्खियों में हैं। इसी क्रम अशोक नगर की महिला की अर्जी और फिर काम पूरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला बता रही है कि उसने अशोक नगर में लगे बाबा के दरबार में अर्जी लगाई थी। उसके अगले दिन ही उसके घर बालाजी की सेना आ गई यानी बंदर आ थे। यह बात सुनकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी खुश हो जाते हैं।





महिला ने यह भी बताया





अशोक नगर की महिला ने बताया कि वो इसके बाद बागेश्वर धाम में पेशी के लिए गई थी। उसके दो दिन बाद फिर से लगातार उसके घर पर बंदर आए थे। महिला ने बताया कि बागेश्वर बाला के यहां अर्जी लगने के बाद उसके पिता के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। पिता को पैरालिसिस हुआ था।





ये भी पढ़ें...















धीरेंद्र शास्त्री ने पढ़ा पर्चा





बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने मंच पर आई महिला से जुड़ा, अपना पहले से लिखा हुआ पर्चा पढ़ते हैं। पर्चे में महिला के लाए हुए प्रश्न लिखे होते है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आशीर्वाद दिया कि महिला के पिता पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे। महिला को भी सफलता मिलेगी। धीरेंद्र शास्त्री ने भविष्यवाणी की महिला का मंगल काज डेढ़ साल में संपन्न हो जाएगा। 





मामा के बेटे की लगाई अर्जी 





महिला ने धीरेन्द्र शास्त्री को बताया कि उसके मामा जी के बेटा को बोलने में दिक्कत है। वो जन्म के बाद से बोल नहीं पाता है। हालांकि, उसे किसी डाक्टर ने कोई तकलीफ नहीं बताई है। इस अर्जी पर धीरेन्द्र शास्त्री आश्वासन देते है कि रोगी को बागेश्वर धाम लाने से वो ठीक हो जाएगा। धीरेन्द्र शास्त्री महिला को उसके जीवन में सुख शांति के लिए अष्टमी के दिन हवन करने के लिए कहते हैं। साथ ही कहते हैं, इससे देवी देवता प्रसन्न होंगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि 21 पेशी होते.होते महिला के पिता पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे



Pandit Dhirendra Shastri चमत्कार वीडियो चमत्कार धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री miracle video miracle Dhirendra Shastri Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री Bageshwar Dham