New Update
/sootr/media/post_banners/468d7541ac0d530cbabfb7b03331b89c7765475dd5f623c0752dddf3960c7779.png)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
बड़वानी. गुरूवार को बड़वानी एसडीएम (barwani sdm) ने फर्जी वृद्धाश्रम का काला खेल उजागर किया है। यहां के नवलपुरा टावर के पास स्थित मां वृंदावन एनजीओ एक वृद्धाश्रम (old age home) चला रहा था। इस फर्जी (fake) आश्रम के लिए आरोपियों ने सामाजिक न्याय विभाग (Ministry of Social Justice and Empowerment) से 11 लाख 44 हजार का फंड लिया। अपने इस काले खेल को चलाने के लिए आरोपियों ने महिलाओं को 100 रूपए दिहाड़ी मजबूरी के हिसाब से रखा था। एसडीएम की कार्रवाई के बाद इसका खुलासा हुआ है।
आरोपियों ने फंड पाने के लिए महिलाओं को दिहाड़ी मजदूरी पर रखा था। यह महिलाएं 100 रूपए दिन के हिसाब से सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक आती थी। इन महिलाओं को आश्रम की वृद्ध महिलाएं दिखाकर लाखों को फंड लिया गया। आश्रम में खाना बनाने वाली निर्मला ने बताया कि उन्हें खाना बनाने के लिए रखा गया है। यहां करीब 35 महिलाएं आती है। जो शाम को अपने घर वापस चली जाती है।
बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर ने गड़बड़ी की सूचना मिलने पर फर्जी आश्रम पर कार्रवाई की। धनगर ने बताया कि यहां पर कोई भी कर्मचारी स्थाई रूप से पदस्थ नहीं है। इसके अलावा यहां खाना की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र धुले का संचालन मंडल इस एनजीओ (NGO) को चला रहा है। इस एनजीओ का नाम मां वृंदावन एनजीओ हैं। दिहाड़ी महिलाओं को दिखाकर आरोपियों ने एनजीओ के लिए सरकार से 11 लाख 44 हजार की फंडिग ली है।