/sootr/media/post_banners/eb5a5b4c04345a03265f9b4fd24fb507e5fb2d9224fd6c27601f785fba6321c7.png)
इंदौर. यहां के शांतिनगर में रहने वाले एक युवक की मौत पर सास- बहू के बीच विवाद हो गया। हुआ कुछ यूं कि प्रकाश जो कि शादी के बाद सलीम बन गया उसकी संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। अब मां- बहन चाहते हैं कि उसका अंतिम संस्कार हो लेकिन पत्नी और बेटी चाहती है कि उसके पति और पिता को दफनाया जाए। इस बात को लेकर अस्पताल में पहुंची पुलिस भी असमंजस में है। व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में लाया गया था। पुलिस हस्तक्षेप के बाद व्यक्ति का पोस्टमार्टम शुरू किया जा सका।
शादी के बाद धर्म बदला है- पत्नी
इंदौर के शांतिनगर निवासी प्रकाश उर्फ सलीम (40) डंपर चालक था। उसकी संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बीवी ने व्यक्ति का नाम सलीम खान बताया था तो वहीं मृतक की मां उसका नाम प्रकाश मालवीय बता रही है। पत्नी का कहना है कि प्रकाश उर्फ सलीम ने शादी के बाद मुस्लिम धर्म अपना लिया था। इसलिए मौत होने पर दफनाना जरूरी है।
शादी नहीं हुई केवल प्रेम संबंध थे- मां
प्रकाश की मां के मुताबिक, उसकी पत्नी 15 साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह हारून बी के साथ रहने लगा। हारून से प्रकाश ने निकाह नहीं किया, लेकिन वह उसके साथ रहता था। मां ने आरोप लगाया कि प्रकाश को हारून बी के परिजन ने बेटा बनाकर रखा था। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।