मंडला में बम्हनी-बंजर मार्ग पर मधुमक्खियों ने किया हमला, राहगीरों को बनाया शिकार, घंटों बंद रही आवाजाही, 15 घायल

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
मंडला में बम्हनी-बंजर मार्ग पर मधुमक्खियों ने किया हमला, राहगीरों को बनाया शिकार, घंटों बंद रही आवाजाही, 15 घायल

Mandla. मंडला के बम्हनी बंजर नगर परिषद के पास भाईदूज के दिन अपने रिश्ते-नातेदारों के यहां जा रहे लोगों का मधुमक्खियों के झुंड से आमना-सामना हो गया। मधुमक्खियां अपना छत्ता टूटने के कारण उग्र थीं। इस दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरते हर शख्स पर हमला बोला। मधुमक्खियों के इस हमले के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मंडला-बम्हनी मार्ग पर अघोषित जाम सा लगा रहा। 



15 लोग हुए घायल




मधुमक्खियों के इस हमले में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां 5 लोग ऐसे थे जिन्हें मधुमक्खियों ने एक सैकड़ा से ज्यादा डंक मारे थे। इन सभी पांचों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि पांचों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • कटनी में साउंड बॉक्स बजाने के लेकर हुआ विवाद, पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या



  • मधुमक्खी के हमले से मची भगदड़



    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बम्हनी बंजर के वार्ड 11 और 15 मंडला मार्ग पर स्थित पीपल के पुराने वृक्ष पर लगे छत्ते से उड़ कर मधुमक्खियों ने अचानक राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले से सड़क पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान मधुमक्खियों ने करीब एक किलोमीटर इलाके में तांडव मचा रखा था। इलाके में जो भी मिला उसे मधुमक्खियों ने काटा। 



    मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग सहित करीब 15 लोग आ गए। जिन्हें जलन और दर्द की शिकायत के बाद बम्हनी सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. सरोते ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से पीड़ित करीब 5 लोगों को स्वास्थ्य केंद्र लाया है। उनका इलाज किया जा रहा है और कोई भी गंभीर नहीं है, सभी खतरे से बाहर हैं। फिलहाल लोगों का इलाज जारी है। 


    मंडला न्यूज़ Mandala News घंटों बंद रही आवाजाही राहगीरों को बनाया शिकार movement remained closed for hours made passers-by a victim मधुमक्खियों ने किया हमला Bees attacked
    Advertisment