चुनाव से पहले ग्वालियर में सीएम शिवराज ने खोला घोषणाओं का पिटारा, ग्रामीण के लिए नई तहसील और सीएम राइज स्कूल के साथ पांच घोषणाएं

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
चुनाव से पहले ग्वालियर में सीएम शिवराज ने खोला घोषणाओं का पिटारा, ग्रामीण के लिए नई तहसील और सीएम राइज स्कूल के साथ पांच घोषणाएं

देव श्रीमाली, GWALIOR. अगले कुछ माह बाद होने वाले राज्य विधानसभा के चुनावों में वोटर्स को लुभाने के लिए मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार विकास यात्राओं के जरिए घोषणाओं की झड़ी लगा रही है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पांच बड़ी घोषणाएं की है जिसमें ग्वालियर में भगवान जगन्नाथ के कार्यक्रम को अब शासकीय तौर पर आयोजित किया जाएगा तो वहीं पुरानी छावनी को नई तहसील के रूप में डेवलप किया जाएगा। इसके साथ ही कुलैथ में सीएम राइज स्कूल खोलने का एलान किया है। वहीं मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान ओर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जमकर कांग्रेस निशाना साधा है। 



ग्रामीण विधानसभा में पहुंचे सीएम 



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस क्षेत्र से विधायक भारत सिंह कुशवाह शिवराज मंत्रिमंडल में उद्यानिकी मंत्री हैं। सीएम ने ग्वालियर में एक नई तहसील बनाने की घोषणा की है। यह तहसील पुरानी छावनी होगी। तहसील बनाने की घोषणा उन्होंने मंत्री भारत सिंह कुशवाह की मांग पर की। 



मुख्यमंत्री ने घोषणाएं भी की 



इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम कुलैथ में हर वर्ष होने वाली भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा को बड़े स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। पुरानी तहसील छावनी नई बनाई जाएगी। कुलैथ में सर्व साधन संपन्न् सीएम राइज स्कूल खोला जाएगा। उन्होनें कहा आश्वस्त करता हूं। हमारे पास पैसे की कमी नहीं है।



28 गांव की प्यास बुझाएंगे



मुख्यमंत्री ने कहाकि तिघरा पूरे ग्वालियर की प्यास बुझाता है लेकिन दुःख की बात है कि इसके आसपास बसे 28 गाँव के लोगों को पीने का पानी नही मिल पाता इसलिए हमने तय किया है कि इन 28 गांव में 60 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी और घर-घर में पानी पहुंचेगा।तिघरा का पानी के सीपेज को रोकने के लिए 17 करोड़ की लागत से काम कराए जाएंगे। तो वहीं बांधों को भरने के लिए 63 करोड़ से काम कराए जा रहे हैं।



सीएम शिवराज कहते है आपके लिए पैसे की कोई कमी नहीं: नरेंद्र सिंह तोमर



कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव लाने व किसान के चेहरे पर खुशी लाने के लिए, पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले के लिए जिनका जीवन समर्पित है। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह है। पहले दूसरी सरकारों में दो नारे लगते थे।  चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है। उस अंधेरे में से शिवराज ने मध्यप्रदेश को रोशनी देने का काम किया। कानून व्यवस्था सुधारी है। जो बातें मांग मानने वाली होंगी, उन्हें शिवराज सिंह मानेंगे। शिवराज सिंह ने कभी नहीं कहा कि हमारी सरकार के पास पैसा नहीं है। लोगों ने जो मांगा वह दिया है। आज मध्यप्रदेश उभरते हुए राज्य के रूप में देश में जाना जाता है। पहले कोई उद्योगपति आना नहीं चाहता था। लेकिन अब उद्योगपति प्रदेश में आ रहे हैं। आज बड़े बड़े लोग प्रदेश में निवेश करने को तैयार है।



ग्वालियर विधानसभा के लिए भी की ये घोषणाएं



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर की ग्रामीण विधानसभा में सौगात देने के साथ-साथ ग्वालियर विधानसभा में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों को हरी झंडी दी है। जिसमें जेसी मिल कालेज के पीछे मैदान में चार करोड़ के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की आधारशिला रखी है, तो वहीं चार शहर के नाका से मल्लगढ़ा तिराहे पर भूमिपूजन किया। कुल मिलाकर देखा जाएं तो शिवराज सरकार अपनी विकास यात्रा के जरिए, सूबे में विकासकार्यों ओर लोकार्पणों की झड़ी लगा रही है, ऐसे में उसको चुनाव में कितना फायदा होता है,ये तो वक्त बताएंगा।


CM Rise School in Gwaliak केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर CM Shivraj Singh Chouhan मंत्री भारत सिंह कुशवाह सीएम शिवराज सिंह चौहान Union Minister Narendra Singh Tomar ग्वालियक में सीएम राइज स्कूल Minister Bharat Singh Kushwaha
Advertisment