भोपाल में 12 साल में जनवरी फर्स्ट वीक में दिन के औसत तापमान में गिरावट, उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली में शीत लहर

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
भोपाल में 12 साल में जनवरी फर्स्ट वीक में दिन के औसत तापमान में गिरावट, उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली में शीत लहर

BHOPAL. मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में अच्छी ठंड पड़ रही है। ठंड के लिहाज से इस साल यानी 2023 में जनवरी का पहला हफ्ता जबर्दस्त रहा। 2011 में जनवरी में दिन का औसत तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा था, लेकिन 2023 के जनवरी फर्स्ट वीक में ये 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इसलिए लोगों ने काफी ठंड महसूस की। फिलहाल आने वाले दिन थोड़े राहत भरे रहेंगे। कल यानी 8 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से ठंड से राहत मिलेगी। दिन का टेम्परेचर बढ़ेगा, लिहाजा ठिठुराने वाली ठंड नहीं पड़ेगी। कोहरा भी प्रदेश के कुछ हिस्सों मसलन ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ही रहेगा।





नौगांव में 0.5 डिग्री सेल्सियस





मध्य प्रदेश के छतरपुर और बालाघाट जिलों में तीव्र शीतलहर सता रही है। दमोह-जबलपुर, सागर-सतना,सीधी,उमरिया, गुना और ग्वालियर जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया





publive-image





सर्दी और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा 





मध्य प्रदेश में नए साल के साथ ही ठंड बढ़ी है। राजधानी भोपाल में जनवरी के पहले हफ्ते के दिन 17 साल में सबसे ठंडे रहे हैं। यहां औसत अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रहा। सर्दी और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। देश की राजधानी दिल्ली  और एनसीआर के इलाके भीषण शीतलहर और ठंड की चपेट में है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लगातार जारी ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। इस बार गिरते पारे ने हद पार कर दी है।





publive-image



 



ये खबर भी पढ़ें...











2006 से अब तक दिन में इतनी ठंड नहीं



 



मध्यप्रदेश के मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल में 2006 से लेकर अब तक जनवरी की शुरुआत में दिन इतने ठंडे नहीं रहे। इसके पहले 2011 में दिन का औसत तापमान 20. 2 डिग्री रहा था। भोपाल में 6 जनवरी शुक्रवार को दिन में 22.8 डिग्री तापमान रहा, ये गुरुवार के मुकाबले 3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रात में ये 7.3 डिग्री था।





publive-image





रविवार से नया सिस्टम हो रहा एक्टिव





मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि रविवार से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे 2 दिन तक तापमान सामान्य बना रहेगा। 24 घंटे के बाद तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। 10 जनवरी से एक और सिस्टम बनेगा। इससे 13 जनवरी को उत्तरप्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके कारण 14 जनवरी से मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। यानी ठंड फिर जोर पकड़ लेगी।





publive-image





इस बार जनवरी में कड़ाके की ठंड क्यों?





72 घंटे में रात के तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री का अंतर आया। पारा 7.3 और 7.4 डिग्री के बीच बना रहा। लगातार तीन दिन तक दिन में पारा 20 डिग्री तक भी नहीं पहुंच सका।





हवाओं ने रूख बदला, ज्यादा तापमान नहीं लुढ़का





मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अचानक हवाओं ने रुख बदला है। इसके कारण भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, उज्जैन समेत आधे मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट पर ब्रेक लग गया है। ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल समेत आधे मध्यप्रदेश में अभी भी ठंड का जोर ज्यादा है। यहां उत्तर से हवाएं सीधे पहुंच रही हैं। रात का पारा यहां 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है।





publive-image





प्रदेश का खजुराहो सबसे ज्यादा ठंड





जनवरी के पहले हफ्ते में खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां रात का पारा 2 डिग्री तक आ गया। दतिया में 2.5 डिग्री, गुना में 3 डिग्री तो ग्वालियर में 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सबसे कम रहा।





publive-image





ठंड को देखते हुए स्कूलों में की गई छट्ठी





भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में ज्यादा ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। भोपाल में 6 से 10 जनवरी, इंदौर में 6 से 9 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक कक्षाओं की छुट्टी रहेगी। नीमच में स्कूलों में शनिवार को नर्सरी से 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्‌टी रहेगी। इसके आदेश भी प्रशासन ने जारी कर दिए हैं।





publive-image





इस बार 2 दिन संक्रांति,10 जनवरी को स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा





इस बार संक्राति 14 और 15 जनवरी 2 दिन रहेगी। 10 जनवरी को अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। इससे हिमालय में इस सीजन की पहली सबसे ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। 13 जनवरी तक यूपी और राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है, लेकिन यहां ठंड बढ़ा सकती है। अभी तक जो हवाएं मध्यप्रदेश के आधे इलाकों में नहीं पहुंच पा रही हैं, वो 10 जनवरी को बनने वाले सिस्टम के जाने के बाद प्रदेश भर में पारा गिरा सकती हैं।





अब देश की बात करें...



publive-image





देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंड





दिल्ली में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन से भी नीचे पहुंच गया है। कुछ जगहों पर पारा 2 डिग्री से भी नीचे पहुंचा। आयानगर में 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस) से भी कम रहा।





publive-image





ठंड, शीतलहर और कोहरा का ट्रिपल अटैक





ठंड, शीतलहर और कोहरा का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली में जनवरी में जमाने वाली ठंड पड़ रही है. दिन के समय भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 7 जनवरी को भी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास दर्ज हो सकता है। शीतलहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। अगले दो दिनों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 





publive-image





इन प्रदेशों में हाड़ कंपाने वाली ठंड





दिल्ली में सर्दी का सितम है तो वहीं, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर झेल रहे हैं. राजस्थान के माउंट आबू में तो पारा माइनस 6 डिग्री तक लुढ़क गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी ठंड, शीतलहर और कोहरा का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर चल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी तक एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही सामान्य है। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले गुरुवार को तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था।





publive-image





पूरे उत्तर भारत में भीषण कोहरे का प्रकोप





दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में शुक्रवार को भी कंपकंपाने वाली सर्दी जारी रही। दिल्ली के आयानगर में तो न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले यहां पारा 2.2 डिग्री दर्ज हुआ था।





publive-image





घना कोहरा करेगा परेशान





मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद से रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 12 जनवरी तक अधिकतम तापमान के 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी घना कोहरा अगले सप्ताह तक परेशान करता रहेगा।





publive-image



मध्यप्रदेश का मौसम मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड Madhya Pradesh weather update weather Madhya Pradesh Madhya Pradesh Weather News cold increased Madhya Pradesh mercury dropped many cities Madhya Pradesh coldest city Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के कई शहरों का पारा गिरा मध्यप्रदेश मौसम न्यूज