गांधी-गोडसे एक युद्ध आज होगी रिलीज, भोपाल में कांग्रेस ने किया खुलकर विरोध, बोले- राजधानी में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
गांधी-गोडसे एक युद्ध आज होगी रिलीज, भोपाल में कांग्रेस ने किया खुलकर विरोध, बोले- राजधानी में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म

BHOPAL. शाहरुख-दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हुई है। ये मूवी शुरू से ही विवादों में घिरी हुई है। अब रिलीज वाले दिन पर कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ। फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं चलाने दिया है। वहीं अब 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' पर भी विवाद बढ़ गया है। ये फिल्म भी शुरू से विवादों में रही है। अब इसकी रिलीजिंग को लेकर कांग्रेस ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। ये मूवी 26 जनवरी यानी आज रिलीज हो रही हैं। इसको लेकर भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी हालत में फिल्म को राजधानी में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। वे प्रदर्शन भी करेंगे। फिल्म इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में रिलीज होगी।





फिल्म में महात्मा गांधी के इतिहास पर छेड़छाड़ 





कांग्रेस अजा विभाग के जिलाध्यक्ष कुणाज गजभिये ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म में महात्मा गांधी के इतिहास पर छेड़छाड़ की गई है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।





ये खबर भी पढ़िए...





बिग-बॉस में प्रियंका चाहर और शिव ठाकरे में छिड़ी जंग; शिव ने प्रियंका को कहा सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी





ट्रेलर के बाद से ही फिल्म का हो रहा विवाद





'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर 11 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही कांग्रेस खुलकर विरोध में आ गई थी। भोपाल में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और शिवम त्रिवेदी के पुतले फूंके गए थे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष गजभिए ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि ये फिल्म सोची-समझी साजिश के तहत बनाई गई है। 





'देश को बांटने का काम करेगी फिल्म'





इस फिल्म में मुस्लिम समाज और गांधीजी के बारे में आपत्तिजनक दृश्य और संवाद दिखाए गए हैं। फिल्म में मनगढ़ंत बातें भी बताई गई हैं। ये फिल्म देश को बांटने का काम करेगी। हम ये फिल्म भोपाल में किसी भी टॉकीज में लगने नहीं देंगे। फिल्म के को-प्रोड्यूसर शिवम त्रिवेदी जो कि भोपाल के हैं। उनका और राजकुमार संतोषी का मुंह काला किया जाएगा।



MP News एमपी न्यूज Controversy over Gandhi Godse Ek War Gandhi Godse Movie Protest Congress Gandhi Godse Protest Bhopal गांधी गोडसे एक युद्ध पर विवाद गांधी गोडसे मूवी का विरोध भोपाल में कांग्रेस गांधी गोडसे विरोध