भोपाल: पहले लड़की का पीछा किया, छेड़छाड़ की; फिर विरोध करने पर मारा थप्पड़

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: पहले लड़की का पीछा किया, छेड़छाड़ की; फिर विरोध करने पर मारा थप्पड़

भोपाल. यहां के रोशनपुरा चौराहे पर लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवको ने एक लड़की की पिटाई कर दी। लड़की अपनी सहेलियों के साथ बड़े तालाब पर घूमने गई थी। दो युवकों ने वहीं से लड़कियों का पीछा करना शुरू कर दिया। लड़की ने अरेरा हिल्स थाना थाने में देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार लड़की (25) बैरागढ़ की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी दो सहेलियों के साथ रविवार, 10 अक्टूबर की  शाम को बोट क्लब गई थी। वहां पर दो लड़के बाइक से उनका पीछा करने लग गए। रात करीब 10 बजे वहां से वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूटी पर रोशनपुरा चौराहे पर पहुंची। आरोपी भी वहां उनका पीछा करने लगे। लड़कियों ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया, तो मनचले मारपीट पर उतर आए। लड़को ने लड़की के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इससे पहले कि लोग वहां पहुंचते आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद रात करीब सवा ग्यारह बजे तीनों लड़कियां शिकायत करने अरेरा हिल्स थाने पहुंची। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है।

पिता के गुस्से की वजह से नहीं बताई पूरी बात

लड़कियां बोट क्लब से अपनी सहेलियों के साथ अरेरा कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उनका लड़कों से विवाद हो गया। थाना प्रभारी आरके सिंह (R K Singh) ने बताया कि लड़की ने पुलिस को यह नहीं बताया कि वे इतनी रात को घर न जाकर अरेरा कॉलोनी क्यों जा रही थीं। लड़कियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि अगर कहा कि अगर वे ज्यादा जानकारी देंगी, तो उनके पिता गुस्सा होंगे। लड़की ने कहा कि वह सोमवार को अपने पिता के साथ थाने आकर पूरी जानकारी देगी।

Arera Hills Bhopal slapped by boys boat club upper lake The Sootr