भोपाल में ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए 5 फरवरी को महाकुंभ, मंत्रालय के कर्मचारी भी होंगे शामिल

author-image
Harish Divekar
एडिट
New Update
भोपाल में ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए 5 फरवरी को महाकुंभ, मंत्रालय के कर्मचारी भी होंगे शामिल

BHOPAL. ओल्ड पेंशन स्कीम के आंदोलन में मंत्रालय कर्मचारी भी मैदान में आ गए हैं। 5 फरवरी को भोपाल में पुरानी पेंशन को लेकर होने वाले महाकुंभ को मंत्रालय कर्मचारियों ने समर्थन दिया है। इसी को लेकर पुरानी पेंशन बहाली संघ के साथ मंत्रालयीन कर्मचारियों की बैठक हुई। राजकुमार पटेल पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे देश में और मध्यप्रदेश में चल रहे पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मंत्रालयीन कर्मचारी पूरी तरह अपना समर्थन देंगे। 



5 फरवरी को राजधानी में पुरानी पेंशन को लेकर महाकुंभ



पटेल ने बताया कि 5 फरवरी को भोपाल में आयोजित पुरानी पेंशन महाकुंभ में भी मंत्रालय के सभी एनपीएस कर्मचारी 100 परसेंट शामिल होंगे। इसके लिए सीट टू सीट जाकर कर्मचारियों से पुरानी पेंशन के संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही मंत्रालय में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की शाखा गठित की जाएगी जो राष्ट्रीय और प्रादेशिक संगठन से जुड़ी रहेगी। प्रादेशिक गतिविधियों में सहयोग देने के अलावा मंत्रालय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए  संघर्ष के चरण तय किए जायेंगे‌।



ये खबर भी पढ़िए...






प्रांतीय अध्यक्ष ने आंदोलन के बारे में दी जानकारी



बैठक में पुरानी पेंशन बहाली संघ के प्रांतीय अध्यक्ष परमानन्द डेहरिया और संरक्षक सुधीर नायक उपस्थित रहे। डेहरिया ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन के बारे में जानकारी दी और 05 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली में मिली सफलता की कहानी बताई। सुधीर नायक ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंत्रालय स्तर पर संघर्ष की आवश्यकता को प्रतिपादित किया। वक्ताओं ने मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को और तेज करने और उसमें मंत्रालय की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। पुरानी पेंशन बहाली संघ के डीके सिंगौर और शालिकराम चौधरी ने संबोधित किया गया।



इन कर्मचारियों ने किया संबोधित



मंत्रालय के कर्मचारी नेता आशीष सोनी, राजकुमार पटेल, आनंद भट्ट अरुण सोमकुंवर, अनिल मंडलोई, प्रियंक श्रीवास्तव ने भी बैठक को सम्बोधित किया। कर्मचारी नेता संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, नरेश धौलपुरिया, मतीन खान, विक्रम बाथम भी उपस्थित रहे।


मध्य प्रदेश ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश में पेंशन के लिए आंदोलन movement 5 February Bhopal Madhya Pradesh Old Pension Scheme MP News ओल्ड पेंशन स्कीम आंदोलन 5 फरवरी Old Pension Scheme Movement 5 February Movement pension Madhya Pradesh एमपी न्यूज भोपाल में 5 फरवरी को आंदोलन