225 करोड़ में बना था भोपाल नगर निगम का ई-पोर्टल, सिर्फ 2 सुविधाएं जोड़ने के लिए 200 करोड़ में बनेगा नया पोर्टल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
225 करोड़ में बना था भोपाल नगर निगम का ई-पोर्टल, सिर्फ 2 सुविधाएं जोड़ने के लिए 200 करोड़ में बनेगा नया पोर्टल

BHOPAL. मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग ई-नगर पालिका पोर्टल-2 लॉन्च रहा है। इस पर 200 करोड़ रु. खर्च होंगे। इसमें 24 सुविधाएं ऑनलाइन होंगी। 413 निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, मैरिज सर्टिफिकेट जैसे 24 काम आर घक बैठे कर पाएंगे।



5 साल पहले बना था पोर्टल-1



इन्हीं दावों और 22 सुविधाओं के साथ 5 साल पहले 225 करोड़ रुपए खर्च करके नगर पालिका पोर्टल-1 बनाया था। इसमें 16 नगर निगम, 298 नगर परिषद, 99 पालिकाएं जुड़ी थीं, लेकिन इसमें कुछ खामियां रह गईं और अब ये बेकार बताया जा रहा है।



सिर्फ-2 सुविधाएं जोड़ी जा रहीं हैं



भोपाल नगर निगम ने अपनी सुविधाएं को अपने पोर्टल से शुरू कर दिया है। अब परेशानी ये है कि जब पोर्टल-2 में सिर्फ 2 सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं तो फिर पुराने पोर्टल को ही अपग्रेड क्यों नहीं किया जा रहा? करोड़ों की फिजूलखर्ची क्यों हो रही है। जबकि कई निकायों के अपने पोर्टल भी हैं। भास्कर ने जब इस बारे में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।




  • मामूली खामियों वजह से बंद हुआ पुराना पोर्टल


  • पोर्टल-1 मामूली 3 खामियों के कारण बंद हो गया। ये पोर्टल बेहद धीमा था। रसीग काटने में 15 मिनट लगते थे।

  • नामांतरण में अगर गलत नाम लिखा जाए तो उसे सही कराने के लिए यूडीएच पर निर्भर रहना पड़ता था।

  • प्रॉपर्टी टैक्स बिना आईडी के जमा नहीं होता था।

  • यदि किसी ने अपना मकान आधा बेच दिया और टैक्स जमा करा दिया तो डबल टैक्स जमा कराना पड़ता।



  • नए पोर्टल की सुविधाएं



    मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ई-नगर पालिका पोर्टल के दूसरे वर्जन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब टेंडर प्रोसेस चालू होगा।

    पोर्टल से आमजन के विवाह पंजीयन, प्रॉपर्टी टैक्स, ट्रेड लाइसेंस जैसे काम होंगे तो निकायों की तकनीकी स्वीकृति के साथ आय-व्यय का ब्यौरा रहेगा। प्रॉपर्टी का म्युटेशन और मूवी की शूटिंग की परमिशन जैसी 2 सुविधाएं मिलाकर कुल 24 सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेनिंग मॉड्यूल भी बढ़ाया है।



    ये खबर भी पढ़िए..



    ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह बोले- जिसकी अटकी हो वो आए, मैं किसी को तेल लगाने नहीं जा रहा



    पोर्टल-1 पूरी तरह से फेल



    नगर निगम भोपाल आयुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने पोर्टल-1 के अपग्रेडेशन के सवाल कहा कि पोर्टल-1 फेल रहा था। नगर निगम का कोई काम ढंग से नहीं हो पाया।


    e-portal was made in 225 crores new portal will be built in 200 crores 2 new facilities will be added in e-portal Bhopal Municipal Corporation e-portal भोपाल नगर निगम Bhopal Municipal Corporation 225 करोड़ में बना था ई-पोर्टल 200 करोड़ में बनेगा नया पोर्टल ई-पोर्टल में जुड़ेंगी 2 नई सुविधाएं भोपाल नगर निगम का ई-पोर्टल
    Advertisment