ग्वालियर में 11 मार्च से शुरू होगा बिटिया उत्सव; कहानी, कविता, स्त्री विमर्श के साथ जेंडर संवेदीकरण पर होगी चर्चा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ग्वालियर में 11 मार्च से शुरू होगा बिटिया उत्सव; कहानी, कविता, स्त्री विमर्श के साथ जेंडर संवेदीकरण पर होगी चर्चा

देव श्रीमाली, GWALIOR. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल भवन में 11 व 12 मार्च को बिटिया उत्सव-2023 होगा। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जेंडर व मीडिया की भूमिका, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जेंडर संवेदीकरण, कविता में स्त्री विमर्श और पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी विषय पर व्याख्यान व गतिविधियां होंगी। 





नुक्कड़ नाटक से होगी शुरुआत





जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राहुल पाठक ने बताया कि 11 मार्च को प्रात: 10:50 बजे जेसीमिल महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के साथ बिटिया उत्सव-2023 की गतिविधियां शुरू होंगी। इसी कड़ी में प्रात: 11 बजे जेंडर और मीडिया की भूमिका पर अणु शक्ति सिंह नई दिल्ली व वर्तिका नंदा नई दिल्ली के व्याख्यान होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन विषय पर अनुराधा बेनीवाल लंदन, मेघा परमार भोपाल व माधवी सिंह ग्वालियर की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम का संचालन आद्या दीक्षित करेंगी।





ये भी पढ़ें...











यह कथाकार करेंगे कहानी पाठ





बिटिया उत्सव के पहले दिन अपरान्ह 3 बजे कहानी पाठक में महेश कटारे ग्वालियर, हरीश पाठक मुंबई, इंदिरा दांगी भोपाल व पूनम आरोरा नई दिल्ली का कहानी पाठ होगा। अपरान्ह 4 बजे संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के जेंडर संवेदीकरण पर कार्यक्रम होगा। पहले दिन की सांध्यबेला में 6 बजे समूह की नृत्य प्रस्तुति और सायंकाल 7 बजे परिवर्तन समूह द्वारा “ऐ लड़की” की प्रस्तुति होगी। 





दूसरे दिन कविता में स्त्री विमर्श पर होगी बात





बिटिया उत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च को प्रात: 11 बजे अशोक शाह के काव्य संग्रह का विमोचन होगा। इसके बाद “कविता में स्त्री विमर्श” विषय पर लीलाधर मंडलोई नई दिल्ली, महेश कटारे ग्वालियर, अशोक शाह भोपाल व श्रुति कुशवाहा भोपाल के व्याख्यान होंगे। इसके बाद महिलाओं पर केंद्रित कविता पाठ में  लालाधर मंडलोई नई दिल्ली, अशोक शाह भोपाल, असंग घोष भोपाल, कविता कर्मकार डिब्रूगढ़ व श्रुति कुशवाहा भोपाल काव्य पाठ करेंगी। 





जेंडर संवेदीकरण पर होगी चर्चा





इसी क्रम में अपराहृ 3 बजे किशोर बालक-बालिकाओं के जेंडर संवेदीकरण पर पुणे के आनंद पवार व्याख्यान देंगे। अपरान्ह 4 बजे पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का कार्यक्रम होगा। सांध्य बेला में 6 बजे नृत्य प्रस्तुति और सायंकाल 7 बजे त्रिकर्ष नाट्य समूह भोपाल द्वारा कस्तूरबा नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।



MP News महिला सशक्तिकरण जेंडर संवेदीकरण पर चर्चा ग्वालियर में बिटिया उत्सव बिटिया उत्सव-2023 women empowerment Bitiya Utsav in Gwalior discussion on gender sensitization एमपी न्यूज Bitiya Utsav-2023